फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kawal Kand Muzaffarnagar: hearing today In Shahnawaz murder case

कवाल कांड: शाहनवाज की हत्या के मामले में आज होगी सुनवाई 

Mon, 11 Feb 2019 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Feb 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Kawal Kand Muzaffarnagar: hearing today In Shahnawaz murder case
कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर कवाल कांड में शाहनवाज की हत्या के मामले में अदालत में सोमवार (आज) सुनवाई होगी। इस मामले में मृतक गौरव और सचिन के परिजनों समेत छह आरोपी हैं। सभी के गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन


आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश हो सकते हैं।  कवाल कांड में शाहनवाज की हत्या के मामले में उसके पिता सलीम ने मृतक सचिन और गौरव के अलावा उनके परिजनों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एसआईसी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन सेल) ने यह तर्क देकर एफआर लगा दी थी कि झगड़े में शाहनवाज की मौत हुई थी। इस दौरान मौके पर सचिन और गौरव ही थे। इन दोनों की उस समय ही मौत हो गई थी। बाद में शाहनवाज के पिता सलीम की ओर से 16 नवंबर 2015 को कोर्ट में निजी परिवाद दाखिल किया गया।

न्यायालय ने इसे स्वीकार करते हुए 30 मई 2018 को आरोपी बनाए गए रविंद्र सिंह, बिशन, प्रह्लाद, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र को तलब किया था, लेकिन आरोपी पेश नहीं हुए। इस पर इन सभी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हो चुके हैं।

आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। आठ फरवरी को सचिन और गौरव हत्याकांड में सात दोषियों को सजा सुनाई गई थी। इस दौरान कचहरी परिसर में हत्यारों के परिजनों ने हंगामा किया था। मृतक शाहनवाज के पिता सलीम और हत्याकांड में जेल गए मुजस्सिम और मुजम्मिल के पिता नसीम का कहना था कि पुलिस-प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed