फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kawadiya dead in road accident

मंगलौर में सड़क हादसे में डाक कांवड़िए की मौत

Sun, 28 Jul 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kawadiya dead in road accident
सरूरपुर के शिवभक्त की रुड़की में हुए हादसे में मौत
विज्ञापन

बागपत। डाक कांवड़ लेने गए युवकों में से सरूरपुर के एक युवक की रुड़की के पास मंगलौर हुए हादसे में मौत हो गई। यह युवक मोबाइल पर वीडियो बनाते समय वाहन से गिर गया था। युवक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। उसके साथ गए कई साथी भी गांव लौट आए।

शुक्रवार रात करीब नौ बजे सरूरपुर गांव से 15-20 युवक हरिद्वार डाक कांवड़ लेने के लिए चले थे। गांव का अनुज (18) पुत्र संजय कश्यप भी उनके साथ डाक कांवड़ लेने गया था। अनुज डीसीएम गाड़ी की छत पर बैठा था। रुड़की के मंगलौर में पहुंचने पर अनुज मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। इसी समय पेड़ की शाखा से टकरा कर नीचे सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रूड़की पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। डाक कांवड़ लेने गए युवक उसका शव लेकर लौट आए। उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी और भर्ती की तैयारी कर रहा था। गांव से डाक कांवड़ लेने गए अधिकतर युवक लौट आए। मृतकों के परिजनों को शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर सुभाष नैन, सुधीर, ब्रहमपाल, धीर सिंह, रविंद्र, हरेंद्र, ब्रजपाल आदि ने शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed