फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kawad road will be covered Of municipal limits

नगर निगम सीमा के कांवड मार्ग होंगे जगमग

Wed, 03 Jul 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kawad road will be covered Of municipal limits
नगर निगम सीमा के कांवड़ मार्ग होंगे जगमग
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम सीमा के कांवड़ मार्ग जगमग होंगे। निगम प्रशासन ने निगम सीमा में आ रहे 22 किलो मीटर कांवड़ मार्गों पर अस्थाई पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए ठेका छोड़ दिया है। 15 जुलाई से मार्गों पर लाइट लगनी शुरू हो जाएंगी।
30 जुलाई को महाशिवरात्रि है। शिवरात्रि से पांच दिन पहले से मेरठ की सड़कों पर कांवड़ियों का हुजूम उमड़ना शुरू हो जाएगा। शहर में भीड़ के कारण दिल्ली की तरफ जाने वाले शिव भक्त बाईपास से होकर गुजरते हैं। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी। निगम ने पूर्व की भांति इसबार भी मोदीपुरम फ्लाईओवर से परतापुर बाईपास तक, बागपत रोड पर मलियाना फ्लाई ओवर से बाईपास तक, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तिराहा से हापुड़ रोड पर नगर निगम सीमा तक अस्थाई पथ प्रकाश का ठेका छोड़ दिया है। इन मार्गों पर ठेकेदार को जनरेटर से लाइट जलानी होंगी।
विज्ञापन

15 से लगनी शुरू हो जाएंगी लाइटें
- अस्थाई पथ प्रकाश के लिए चयनित मार्गों पर 15 जुलाई से लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी। 20 जुलाई तक लाइटें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने मार्गों का निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्गों की एलईडी लाइटें भी होंगी दुरुस्त
- शहर के अन्य मार्गों का पथ प्रकाश भी दुरुस्त किया जाएगा। इसलिए नगर निगम प्रशासन ने बीओटी ठेकेदार और ईईएसएल कंपनी को निर्देश जारी कर दिए हैं। दस दिन के भीतर सभी मार्गों की स्ट्रीट लाइटें ठक कर ली जाएं। कांवड़ मेले के दौरान पथ प्रकाश दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

तैयारी की जा रही है
शिव भक्तों को अंधेरे से न गुजरना पड़े इसके लिए पथ प्रकाश को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। निगम अपनी तरफ से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। - अमित सिंह, कार्यवाहक नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed