{"_id":"6ab42b2ed645b77152081133","slug":"kavita-murder-case-husband-manish-said-she-didn-t-cover-her-head-with-her-pallu-so-i-killed-her-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कविता हत्याकांड: पति मनीष बोला- सिर पर पल्लू नहीं रखती थी, इसलिए मार दिया; मौत होने तक चाकू से किए 12 वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता हत्याकांड: पति मनीष बोला- सिर पर पल्लू नहीं रखती थी, इसलिए मार दिया; मौत होने तक चाकू से किए 12 वार
Thu, 24 Sep 2026 01:14 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:14 AM IST
सार
Meerut News: अब्दुल्लापुर में मनीष ने अपनी पत्नी कविता की हत्या कर दी। पुलिस ने मनीष के साथ ही उसके पिता बाबूराम और मां विमला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि कविता के पिता दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार मनीष और उसके माता-पिता। कविता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में सोमवार को मनीष ने पत्नी कविता की सिर पर पल्लू नहीं रखने पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या की थी। आरोपी ने यह जानकारी पुलिस को पूछताछ में दी और कहा कि वह उसके परिवार की बात नहीं मानती थी। झगड़ा कर अपने माता-पिता के पास चली जाती थी। हालांकि कविता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या के आरोप पति मनीष, सास विमला और ससुर बाबूराम को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर निवासी ब्रजपाल ने भावनपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उन्होंने बेटी कविता का विवाह आठ जुलाई 2022 को मनीष के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीष उनकी बेटी कविता से अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और घरेलू सामान की मांग करता और प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में वर्ष 2023 में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद मनीष का जीजा महेंद्र और बहन अंजू ने अपनी जिम्मेदारी लेते हुए समझौता करा दिया था। इसके बाद भी आरोपी कविता को प्रताड़ित करता था और अपने माता-पिता के कहने पर उसे पीटता था।
आरोप है कि मनीष ने अपने माता-पिता, बहन और जीजा के कहने पर कविता की सोमवार को हत्या कर दी थी। मनीष उनकी बेटी पर दम तोड़ने तक चाकू से लगभग 12 वार करता रहा। आरोपी ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन भी रेत दी थी।
एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि वारदात में नामजद किए गए कविता के दिल्ली दमकल विभाग में तैनात दरोगा नंदोई महेंद्र और ननद अंजू की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी देखें...
मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं निकलने पर पता चला, लाखों का नुकसान
एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि वारदात में नामजद किए गए कविता के दिल्ली दमकल विभाग में तैनात दरोगा नंदोई महेंद्र और ननद अंजू की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी देखें...
मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं निकलने पर पता चला, लाखों का नुकसान