फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kavi hariom pawar aur khilaari alka tomar

कवि हरिओम पंवार और खिलाड़ी अलका तोमर से मिले सांसद

Thu, 14 Jun 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jun 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
kavi hariom pawar aur khilaari alka tomar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत शहर ख्याति प्राप्त लोगों से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि हरिओम पंवार और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अलका तोमर से उनके निवास पर संपर्क फॉर समर्थन विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत भेंट की और केंद्र सरकार द्वारा चार वर्ष की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका उन्हें सौंपी।
विज्ञापन

इनके अलावा विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल देव ग्रुप के चेयरमैन महेंद्र गुप्ता, सुरेश चंद गुप्ता, आनंद पेपर मिल के चेयरमैन निखिल वत्स, आकाश गंगा, ज्वैलर्स के मालिक प्रवीण मित्तल, राधा मित्तल, चार्टेड अकाउंटेंट राजवीर शर्मा, संजय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक गुप्ता से संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भेंट की। चार साल के विकास कार्यों पर चर्चा की। राजेश कुमार सिंह और नरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज मेरठ में
बृहस्पतिवार को मेरठ के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह संपर्क फॉर समर्थन विशेष संपर्क अभियान के लिए मेरठ आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री दोपहर सवा दो बजे आमगन करेंगे। महानगर में तीन प्रमुख लोगों से संपर्क करेंगे। मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह चित्रा प्रकाशन के अजय रस्तोगी, अवकाश प्राप्त मेंबर ट्रिब्यूनल के धर्मवीर सिंह और अवकाश प्राप्त आईएएस आरके भटनागर से भेंट करेंगे। इनकेबाद ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम देर शाम करीब छह बजे ग्राम मऊखास, थाना मुंडाली में होगा। इसके बाद सर्किट हाउस आएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क का लोकार्पण किया
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने मानसरोवर गली नंबर-1 गली नंबर-2 गली नंबर-3 की सड़क का लोकार्पण किया। उनके साथ महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, नगर आयुक्त मनोज चौहान, पार्षद विपिन जिंदल, ललित नागदेव, अजय त्यागी, मनमोहन और नगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed