फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kasturba Gandhi Residential Girls' Schools will be built in Sardhana and Daurala.

Meerut News: सरधना और दौराला में बनेंगे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय

Tue, 21 Jul 2026 09:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Residential Girls' Schools will be built in Sardhana and Daurala.
कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं को मिलेगी आवासीय सुविधा, तीन एकड़ भूमि की तलाश शुरू
विज्ञापन

ग्रामीण छात्राओं को मिलेंगे शिक्षा और आवासीय सुविधा के बेहतर अवसर, भूमि की तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रदेश सरकार द्वारा जिले के सरधना और दौराला विकास खंड में कक्षा छह से 12वीं तक की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थापित किए जाएंगे।इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सरधना को पत्र भेजकर दोनों विकास खंडों में विद्यालयों के निर्माण के लिए निर्विवादित भूमि की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुसार विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक और बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए करीब तीन एकड़ भूमि की आवश्यकता है। भूमि तक पहुंचने के लिए मार्ग की सुविधा होनी चाहिए और वहां से हाईटेंशन लाइन नहीं गुजरनी चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर परिषदीय विद्यालय या राजकीय डायट परिसर में उपलब्ध भूमि का चयन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य उपयुक्त भूमि का भी चयन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दोनों विकास खंडों में भूमि की तलाश कर निर्धारित प्रारूप में एक सप्ताह के भीतर सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इसमें गांव, गाटा संख्या, क्षेत्रफल, भूमि की श्रेणी और प्रस्तावित उपयोग सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि तलाश करने और आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालयों के निर्माण से दोनों विकास खंडों की छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक आवासीय शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरधना और दौराला विकासखंड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण के लिए भूमि तलाश शुरू कर दी गई है। निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्विवादित भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि का चयन होने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed