फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kashish secured first place in the singing competition.

Meerut News: गायन प्रतियोगिता में कशिश रही प्रथम

Mon, 28 Sep 2026 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Kashish secured first place in the singing competition.
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को लता मंगेशकर गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें कशिश प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन लता मंगेशकर कल्चरल क्लब और साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद ने राधा रानी व शालिनी वर्मा के तत्वावधान में किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने मां सरस्वती और लता मंगेशकर को पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। मोनिका अग्रवाल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने लता मंगेशकर के भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कीर्ति को दूसरा और मोनिका को तीसरा स्थान मिला। जानवी और अलीशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि संगीत मनोरंजन के साथ तनाव मुक्ति का भी बेहतरीन साधन है। निर्णय मंजू रानी, पारुल मलिक और डेजी वर्मा ने किया, मंच संचालन राधारानी ने संभाला।
विज्ञापन

कॉलेज में विकसित भारत की संकल्पना विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्रांति रेंजर्स टीम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वैभवी श्रीवास्तव ने प्रथम, गुनगुन सैनी ने द्वितीय और मधु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पायल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. गीता चौधरी, डॉ. निरुपमा सिंह और डॉ. आकांक्षा शामिल रहीं। नोडल सेवा संकल्प अभियान की प्रो. लता कुमार ने परिणाम घोषित किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल बढ़ाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनुजा गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed