Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kaseru Buxar assault: SSP assures an investigation.

कसेरू बक्सर मारपीट: एसएसपी ने दिया जांच का भरोसा

Wed, 08 Jul 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Kaseru Buxar assault: SSP assures an investigation.
- 17 सदस्यीय कमेटी ने एसएसपी से मुलाकात की, धारा बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

- कार्रवाई नहीं होने पर शुरू होगा धरना शुरू
- फोटो भी

गंगानगर। कसेरू बक्सर में कम मिठाई देने का विरोध करने पर की गई मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 17 सदस्यीय कमेटी ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने जांच का भरोसा दिया। कमेटी ने चेतावनी दी अगर धारा नहीं बढ़ाई गई तो आगामी रविवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
अस्पताल में भर्ती प्रिंस राणा की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई। बुधवार सुबह 17 सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर, ओमपाल आर्य, कपिल राणा, गजेंद्र पवार, प्रधान जसवीर आदि एसएसपी अविनाश पांडे से मिले। उन्होंने बताया कि प्रिंस राणा, आदित्य और योगेश के ऊपर किए गए जानलेवा हमले के कई वीडियो हैं इसमें आरोपी आदित्य, मोती, वहम सिंह, अमित, योगेश, हिमांशु, सोनू करीब आठ-दस लोग फावड़े, पलटा, पाइप, ईंट आदि से हमला करते नजर आ रहे हैं। फिर भी गंगानगर थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, तीन आरोपियों को पकड़ा और जमानत दे दी, जबकि हमले में घायल प्रिंस राणा अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने एसएसपी से जानलेवा हमले की धारा बढ़ाने और वीडियो में हमला करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी ने जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन


धारा नहीं बढ़ी तो होगा धरना
कमेटी के सदस्यों ने चेतावनी दी कि पुलिस के पास जांच कर धारा बढ़ाने के लिए शनिवार तक का समय है। रविवार को सुबह 10 बजे से कसेरू बक्सर में मिठाई की दुकान के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सर्व समाज के लोग उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed