फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karwa Chauth was celebrated not only by gifting jewellery but also by giving gifts of smart TV, fridge and washing machine.

Meerut News: गहने ही नहीं स्मार्ट टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के गिफ्ट देकर भी मनाई करवाचौथ

Sat, 11 Oct 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth was celebrated not only by gifting jewellery but also by giving gifts of smart TV, fridge and washing machine.
इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ फोटो
मेरठ। करवाचौथ समेत त्योहारी सीजन में कंपनियों ने विभिन्न उपकरणों पर बंपर छूट दे रहे है। ऐसे में महिलाओं ने करवाचौथ पर अपने लिए ही नहीं बल्कि घर में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी खरीदारी की। शुक्रवार को बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इनमें एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर और एसी भी शामिल थे।
विज्ञापन

दरअसल, करवाचौथ पर अमूमन हर महिला अपने श्रृंगार से संबंधित सौंदर्य प्रसाधन सामग्री और कपड़े एवं गहने खरीदती हैं। लेकिन इस बार बाजार में कुछ अलग चलन देखने को मिला है। कई महिलाएं घर की जरूरत के सामान की भी खरीदारी की है। पांडव नगर निवासी शिखा ने बताया कि उनकी शादी को 8 साल हो गए है और पिछली बार पति से हीरे की अंगूठी गिफ्ट में ली थी। मगर इस बार उन्होंने पति से अपनी जरूरत के सामान ही गिफ्ट में मांगे। चूंकि उनके घर में इलेक्टि्रक सामान पुराने हो गए थे तो उन्होंने करवाचौथ पर वॉशिंग मशीन और फ्रिज को ही अपना गिफ्ट मान लिया है। यह केवल एक महिला नहीं बल्कि बाजार में सैकड़ों महिलाओं ने इस तरह की खरीदारी की है।
विज्ञापन

------
ग्राहकों को लुभाने के लिए दिए जा रहे ऑफर

- ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे रहे हैं। इनमें कैशबैक ऑफर, फ्री इंस्टॉलेशन और 0% ब्याज पर फाइनेंस की सुविधा और क्रेडिट कार्ड पर छूट समेत अतिरिक्त लाभ मिल रहे है। इसके अलावा कुछ व्यापारी 5,000 रुपये जमा कराकर रजिस्ट्रेशन करा रहे है और मार्च 2026 तक अपने उत्पादों पर ऑफर दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बाजार में छूट का ले रहे लाभ
इलेक्टि्रक उपकरण का शोरूम चलाने वाले व्यापारी प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर ग्राहकों का रुझान बिजली खपत कम करने वाले उत्पादों पर है। उन्होंने बताया कि कि नई तकनीक और लंबी गारंटी वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

व्यापारी राजकुमार ने बताया कि गूगल टीवी और सेमी-ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन के साथ बड़े और डबल डोर के फ्रिज की भी मांग बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस बार 30 फीसदी तक खरीदारी में उछाल आया है।


व्यापारी आकाश ने बताया कि इस बार जीएसटी कम होने के कारण उपकरणों के दाम में कमी आई है। इसके साथ ही कंपनियों ने भी कुछ ऑफर दिए है और फाइनेंस की स्कीम ने इसे और आसान बना दिया है। इससे खरीदारी बढ़ी है।
---------

इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ फोटो

इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed