फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karva Chauth: Wish for the long life of the husband by offering Arghya to the moon.

करवा चौथ : चंद्रमा को अर्घ्य देकर की पति की लंबी आयु की कामना

Mon, 21 Oct 2024 05:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 21 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Wish for the long life of the husband by offering Arghya to the moon.
मेरठ। शहर में उत्साह के साथ करवाचौथ पर्व मनाया गया। घरों में महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर सामूहिक कथा पढ़ी। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की लंबी आयु की कामना की गई। जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

शहर में कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड, गंगानगर, जागृति विहार, शास्त्रीनगर सहित दिल्ली रोड सरस्वती लोक, सुपरटेक, पर्ल रेजीडेंसी में सामूहिक कथा हुई। गंगानगर राधा गार्डन डॉ. सेन पार्क में महिलाओं ने सामूहिक कथा पढ़ी। इस दौरान करुणा, सरिता, राजरानी , स्नेहा, सीमा, नेहा, अर्चना रहीं। मेवला ट्रांसपोर्ट नगर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। सामूहिक रूप से करवाचौथ माता की कहानी सुनी और बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ममता रानी, मनीषा शर्मा, प्रिया, ईशु शर्मा, अनन्या शर्मा, सुरेश चंद समित आदि रहे। गंगानगर एच ब्लॉक की महिलाओं ने सामूहिक कथा सुनकर पूजन किया। इस दौरान नीरू शर्मा, सीमा तोमर, कविता पोसवाल, शिक्षा, सुनीता चौधरी रहीं। गंगाधाम कॉलोनी में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और पूजन किया। बिजली बंबा रोड पर्ल रेजीडेंसी में महिलाओं में अनूशा, गरिमा, प्रतिभा, सलोनी, मंजू आदि ने सामूहिक कथा सुनी। सूपरटेक पॉम ग्रीन में नीलम गुलाटी, विन्नी जोली, नीलम सेठी, रेनू सरीन, चारू ने पूजन किया और चंद्रमा को अर्घ्य दिया। वहीं, ग्रीन विलेज में एना आनंद, मनीषा सूरी, चंचल, पूजा, सीमा, मन्नू, तनु, अलका आदि ने कथा सुनी। रेनबो फैमिली क्लब ने सम्राट पैलेस स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में करवाचौथ का पर्व मनाया। पूजा अर्चना की गई और कहानी सुनी। इस अवसर पर दीपा, सौरभ, सुमन, अमित, राधा, वरुण, अलका, दीपक, नम्रता राहुल, मेघा सचिन, पायल, विशाल, प्रियंका, अमित रहे। वहीं, मोतीप्रयाग कॉलोनी प्रयागेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य प्रदीप सेमवाल ने करवाचौथ व्रत के विषय में महिलाओं को बताया।
विज्ञापन

गणपति एन्क्लेव में मनाया करवाचौथ

मेरठ। बागपत रोड स्थित गणपति एन्क्लेव में रविवार को करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने उत्साह से मनाया। चारु, अनुराधा, शालू, पायल, अलका, नेहा, किरण, सोनिया, पूजा और मधु आदि शामिल रहीं। महिलाओं ने परंपरा से पर्व मनाया और पतियों की दीर्घायु की कामना की। कथा सुनने के बाद वरिष्ठ महिलाओं का आशीर्वाद लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed