फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kartik Purnima Mela: Lakhs Gather for Holy Bath and Deepdan at Makhdumpur Ganga Ghat in Hastinapur

Ganga Snan: गंगा किनारे उमड़ रहा श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, दीपदान आज

Tue, 04 Nov 2025 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 04 Nov 2025 11:45 AM IST
सार

Ganga Snan: कार्तिक पूर्णिमा पर हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु स्नान, पूजा और दीपदान के लिए घाट पहुंचे। मेला स्थल पर श्रद्धा, उल्लास और संस्कृति का संगम दिखाई दे रहा है। आज शाम को घाटों पर दीपदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Kartik Purnima Mela: Lakhs Gather for Holy Bath and Deepdan at Makhdumpur Ganga Ghat in Hastinapur
गंगा मेले में लगे टेंट, लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मखदूमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत द्वारा आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जिसकी भव्यता और दिव्यता लगातार बढ़ती जा रही है। गंगा किनारे आस्था के साथ उल्लास, उमंग व संस्कृति का संगम नजर आने लगा है।

विज्ञापन


मेला स्थल पर लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। चौथे दिन मंगलवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंच चुके हैं। गंगा घाट का वातावरण हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य स्नान है। मंगलवार की सुबह से दीपदान करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। गंगा किनारे पहुंचे लाखों श्रद्धालु मंगलवार की शाम गंगा किनारे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मेले में लगातार श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर-ट्रालियों में आने का सिलसिला जारी है। मवाना से मखदूमपुर मेले तक जाम न लगे इस पर विशेष ध्यान है। बाजारों में जमकर खरीदारी हों रही है। भोर से लेकर सूर्यास्त तक श्रद्धालुओं का जमघट गंगा घाट पर लग रहा है। 

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: दिन निकलते ही स्मॉग की चादर…, मेरठ में एक्यूआई 376, दिल्ली रोड पर 380 

एडीएम व एसडीएम ने किया मेले का निरीक्षण
 एडीएम सत्य प्रकाश ने एसडीएम संतोष कुमार के साथ  गंगा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया।

पुण्य कमाने के लिए छोड़ दी खेती-बाड़ी की चिंता
श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए घर और खेतीबाड़ी की चिंता छोड़ दी है। वह अपने परिवार के साथ गंगा घाट पर पहुंचकर डेरा डाले हुए हैं। वह यहीं पर रहकर गंगा मां की पूजा-अर्चना कर रहे 

गंगा के तट पर खिचड़ी की खुशबू महकी
मखदूमपुर मेले में उड़द और चावल की खिचड़ी की खुशबू महकने लगी है। श्रद्धालु परिवार के साथ खिचड़ी का जायका ले रहे हैं। 

अलौकिक और दिव्य आरती  मखदूमपुर गंगा घाट पर जैसे ही शाम का समय हुआ और सूरज धीरे-धीरे पश्चिम की ओर ढलने लगा तो गंगा नदी के किनारे एक अलौकिक दृश्य आकार लेने लगा। गंगा घाट पर हो रही दिव्य आरती में यहां मौजूद श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्सुकता से घाट पर अपनी जगह लेने लगते हैं ताकि वह इस दिव्य दृश्य के साक्षी बन सकें। 

कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत रखने पर दोहरे लाभ की प्राप्ति होती है : वत्स
सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पूजा पाठ के साथ जप और दान का करना शुभ होगा। यह दिन भगवान विष्णु के अलावा भोलेनाथ को भी प्रिय हैं। दीपदान कर देव दीपावली मनाई जाएगी।

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस दिन गंगा में स्नान और दान करने से पाप धुल जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से मनुष्य को दोहरे फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। 

कार्तिक मास व्रत का होगा उद्यापन
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को विभिन्न अनुष्ठान पुण्यदान के साथ मनाया जाएगा। इस दिन पूरे माह व्रत करने वाले लोग सूर्योदय से पूर्व विभिन्न सरोवरों में स्नान कर पूजा अर्चना करेंगे। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नानान आदि से निवृत्त होकर तुलसा का शृंगार किया जाता है। अग्नि की स्थापना कर और ब्राह्मण द्वारा विष्णु भगवान को तिल, घी आदि से हवन कर फिर सर्वतोभद्र मंडलीय देवताओं के लिए एक घी की आहुति देकर होम समाप्त करे और पूर्णाहूति देते हैं।

आज के दिन दीपदान का होता है विशेष महत्व
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी जाती है। घर, मंदिर, नदी, तालाब में दीपदान कर देव दीपावली का मनाई जाती है। आचार्य कौशल ने बताया कि अग्निपुराण में कहा गया है कि दीपदान से बढ़कर कोई व्रत नहीं है। इसका बहुत पुण्य मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव ने भी अपने पुत्र कार्तिकेय को दीपदान का महात्म्य बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed