{"_id":"69099020c5cfb31a2b0197a8","slug":"meerut-weather-update-smog-blankets-the-sky-as-the-day-breaks-aqi-376-in-meerut-380-on-delhi-road-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Weather Update: दिन निकलते ही स्मॉग की चादर…, मेरठ में एक्यूआई 376, दिल्ली रोड पर 380","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Weather Update: दिन निकलते ही स्मॉग की चादर…, मेरठ में एक्यूआई 376, दिल्ली रोड पर 380
Tue, 04 Nov 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:12 AM IST
सार
मेरठ में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह एक्यूआई 376 रिकॉर्ड किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में शामिल है। दिल्ली रोड पर 380 और पल्लवपुरम में 379 एक्यूआई दर्ज हुआ। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और स्मॉग से विजिबिलिटी प्रभावित।
विज्ञापन
मेरठ में पानी का छिड़काव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की हवा में प्रदूषण का जहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह सवेरे मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 दर्ज किया गया जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। स्मॉग ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। शहर में सबसे अधिक 380 एक्यूआई दिल्ली रोड पर रहा। पल्लवपुरम में यह आंकड़ा 379 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
15 दिन से बढ़ते प्रदूषण ने शहर वासियों को परेशान कर रखा है। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का लेवल लगातार बढ़ रहा है। इस समय प्रदूषण उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार की सुबह के समय दूर-दूर तक स्मॉग का असर दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में 376 दर्ज किया गया जो बहुत ही खराब रहा। लगातार बढ़ते प्रदूषण के लेवल से आमजन परेशान हो रहा है अभी फिलहाल कोई राहत नहीं मिल रही है। रात के तापमान में गिरावट होने के साथ सर्दी का असर बढ़ रहा है।
24 घंटे में हवा की रफ्तार में तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई है जिससे थोड़ी राहत भी मिल सकती है सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
24 घंटे में हवा की रफ्तार में तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी हुई है जिससे थोड़ी राहत भी मिल सकती है सोमवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
एनसीआर में प्रदूषण का हाल
शहर एक्यूआई
बागपत 359
बुलंदशहर 261
दिल्ली 309
गाजियाबाद 320
ग्रेटर नोएडा 285
हापुड़ 310
मेरठ 387
शहर एक्यूआई
बागपत 359
बुलंदशहर 261
दिल्ली 309
गाजियाबाद 320
ग्रेटर नोएडा 285
हापुड़ 310
मेरठ 387
शहर में यह रहे हालात
स्थान एक्यूआई
गंगानगर 376
पल्लवपुरम 379
जयभीम नगर 378
बेगमपुल 372
दिल्ली रोड 380
4 व 5 नवंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात हो सकता है। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में दो दिन बाद रात तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय
स्थान एक्यूआई
गंगानगर 376
पल्लवपुरम 379
जयभीम नगर 378
बेगमपुल 372
दिल्ली रोड 380
4 व 5 नवंबर को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात हो सकता है। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में दो दिन बाद रात तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय