{"_id":"692d92f0e2c40cd1a0019743","slug":"karthik-ran-fastest-among-boys-priya-ran-fastest-among-girls-meerut-news-c-72-1-mct1009-144858-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बालकों में कार्तिक, बालिकाओं में प्रिया सबसे तेज दौड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बालकों में कार्तिक, बालिकाओं में प्रिया सबसे तेज दौड़ीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में बालकों में कार्तिक और बालिकाओं में प्रिया ने बाजी मारी।
स्पोर्ट्स मीट में फैकल्टी लेमन रेस में डॉ. पंकज शर्मा प्रथम, डॉ. नीरजकांत द्वितीय और डॉ. संजय माथुर तृतीय रहे। गर्ल्स लेमन रेस में रूपल चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। बास्केटबाल, वॉलीबाल और रस्साकशी में बीटेक टीम विजेता बनी। कबड्डी में बीसीए टीम ने बाजी मारी।
शतरंज में शिवम कुमार और प्रिया विजेता बने, कैरम में अमन पाल ने जीत दर्ज की तथा डिस्कस थ्रो में अजय प्रथम स्थान पर रहे। ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी में बीटेक प्रथम और बीसीए द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सभी विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव का सफल संचालन स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रवेश चौधरी और नवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र कुमार, दीपक, सुमित शर्मा, डॉ. मनीष, सलीम, विकास गर्ग, रितिमा, तन्वी, विशेष मित्तल, शुभम, विवेक सहित अन्य का योगदान रहा। समापन समारोह के दौरान निदेशक डॉ. केएलए खान, प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।