फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karthik fair will not be held anywhere on the banks of Ganga in western UP

गंगा किनारे कहीं भी नहीं लग सकेगा कार्तिक मेला, पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान

Sun, 22 Nov 2020 01:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 22 Nov 2020 01:39 AM IST
सार

-पुलिस को देख बदमाशों ने चलाई गोली
-बंदूक, दो तमंचे और कारतूस बरामद

विज्ञापन
Karthik fair will not be held anywhere on the banks of Ganga in western UP
सामान्य आयोजन पर गंगा किनारे मीलों में फैल जाते हैं टेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के चलते इस बार गंगा के किनारे कहीं भी कार्तिक मेला नहीं लग सकेगा। शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रोकने की तैयारी कर ली है। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में जहां श्रद्धालुओं पर पूरी तरीके से रोक रहेगी वहीं मेरठ के मखदुमपुर में भी इस बार मेले का आयोजन नहीं होगा। पुलिस अफसरों ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि देहात क्षेत्र में इसको लेकर अलर्ट रहें और शासन के जो निर्देश हैं उनका सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि मखदुमपुर में मेला आयोजन नहीं हो रहा। शासन के जो निर्देश हैं उनका पालन होगा। मवाना, बहसूमा, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ और अन्य सीमाओं में बैरियर लगाकर यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि मेला आयोजन के लिए श्रद्धालु न जाएं। संबंधित थाना प्रभारी व सीओ को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर पुलिस के अलावा पीएसी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। शासन के जो निर्देश हैं उनका पालन कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मेरठ की सीमा से  श्रद्धालु मखदुमपुर या गढ़ गंगा मेला नहीं जा सकेंगे। जिन स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई जानी है वहां का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed