Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   karmchari bhavishya Nidhi sangathan karyalay

Meerut News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 64 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Fri, 27 Nov 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
karmchari bhavishya Nidhi sangathan karyalay
Note... विज्ञापन संबंधी न्यूज़ संभावित... Check
विज्ञापन

.. ईपीएफओ के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत नौ जिलों में हुआ आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( ईपीएफओ ) की ओर से क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों में सुनियोजित तरीके से 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से प्राप्त सभी 64 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ईपीएफओ के इस कार्यक्रम का आयोजन मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में किया गया। इनमें मेरठ में दो, सहारनपुर में तीन, मुजफ्फरनगर में 16, शामली में आठ, बिजनौर में 10, बागपत में एक, बुलंदशहर में पांच, हापुड़ में सात और गाजियाबाद में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नियोक्ताओं और सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान-2026, विश्वास योजना और एमनेस्टी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 का उद्देश्य ऐसे पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में लाना है, जो अब तक किसी कारण से भविष्य निधि की सदस्यता से वंचित रह गए हैं। वहीं विश्वास योजना के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार क्षतिपूर्ति और संबंधित देयताओं में राहत का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed