फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kare pyaar ka ijhaar

करें प्यार का इजहार, उपहारों की भरमार 

Thu, 08 Feb 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
kare pyaar ka ijhaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुलाब दिवस के  साथ ही बुधवार से वैलेंटाइन वीक का आगाज हो गया। शहर में उपहार की दुकानों पर युवाओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। युवा अपने प्यारे मित्र के लिए वैलेंटाइन डे पर देने के लिए अच्छा सा तोहफा खरीद रहे हैं। बाजार में लाल, गुलाबी रंग के उपहारों की अच्छी रेंज हैं। इसमें गुलाब, कुशन, फोटोफ्रेम, बोतल, कॉफीमग, विंड चाइम, ज्वैलरी, डेकोरेटिव आइटम से लेकर क्रिस्टल कपल प्रमुख हैं, जो युवाओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। चॉकलेट बुके, चॉकलेट बंच भी युवाओं को बेहद लुभा रहा है। इन सभी में सबसे अधिक खास ऑडियो-वीडियो ग्रीटिंग कार्ड है, जिसे खोलते ही प्रेम की मधुर धुन सुनाई देती है।
विज्ञापन


दो हजार का ग्रीटिंग कार्ड
वैलेंटाइन के बाजार में हर साल की तरह इस साल भी ग्रीटिंग कार्ड्स की बहार है। 50 रुपये से लेकर 2 हजार की कीमत का ग्रीटिंग कार्ड है। ऑडियो-वीडियो इफैक्टस के ग्रीटिंग कार्ड हैं। 10 फोल्ड वाला 2 हजार रुपये कीमत का ग्रीटिंग कार्ड काफी पसंद किया जा रहा है। महंगा होने के कारण इसकी बिक्री कम है, लेकिन लोग पसंद कर रहे हैं। दिल के आकार के कार्ड में प्रेम संदेश लिखे हैं। इसमें मनचाही फोटो भी लगा सकते हैं। प्यार की धुन भी बजती है।
विज्ञापन


टेडी बियर में काफी कुछ
वैलेंटाइन डे में टेडीबियर का अहम रोल होता है। प्यारा सा छोटा सा टेडीबियर अमूमन उपहार में दिया जाता है। बाजार में 50 रुपये से लेकर 5 हजार कीमत का फुल साइज टेडीबियर है। हर रंग के टेडीबियर हैं। जो ब्रांड्स के अलावा नॉनब्रांड में भी बिक रहे हैं। हैंगिंग टेडी, पिलो टेडी, कुशन टेडी, फुलसाइज टेडी की हर रेंज काफी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टमाइज भी करा रहे उपहार
गिफ्ट विक्रेता पुनीत सिंह ने बताया कि वैलेंटाइन डे के लिए युगल उपहार कस्टमाइज भी करा रहे हैं। कुशन, सॉफ्ट टॉय, पिलो, कवर्स, डायरी, पेन, फोटो फ्रेम, कॉफी मग, ज्वैलरी, अंगूठी, लॉकेट व बैंगल्स पर तस्वीरें प्रिंट कराकर उपहार देने की तैयारी में हैं। केक भी कस्टमाइज कराने का ऑर्डर बेकरीज़ पर दिया है। 

गुलाब देकर दिया दोस्ती का प्रस्ताव
रोज डे पर बुधवार को युवाओं ने एक दूसरे को गुलाब देकर दोस्ती का प्रस्ताव रखा। स्कूल, कॉलेजों के बाहर छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाब दिया। लाल व गुलाबी गुलाब मोहब्बत के लिए। पीला गुलाब दोस्ती के लिए दिया। गुलाब देकर दोस्ती के  रंग को और गहरा किया। रोज़ डे के कारण बाजार में गुलाब के भाव भी आसमान छूते नजर आए। ओरिजिनल गुलाब फूलों की दुकान पर 50 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति पीस के अनुसार बिका। गुलाब के फूलों की बकेट, बुके व बंच 150 रुपये से लेकर 1500 रुपये में तैयार किया गया। नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे को गुलाब देकर रोज डे मनाया। आर्टिफिशियल गुलाब की भी गिफ्ट शॉप पर काफी मांग रही। वैक्स रोज़, क्रिस्टल रोज़, गोल्ड प्लेटेड रोज़, सॉफट टॉय रोज़, बोतल रोज काफी खरीदा गया।


प्रपोज डे आज
वैलेंटाइन वीक में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। 8 फरवरी आज प्रपोज डे है। युवा दोस्ती का इजहार कर सकते हैं। 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 को टेडी बियर डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को किस डे व 13 फरवरी को हग डे मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed