{"_id":"69693c8e8b2929e4ac01d6e3","slug":"kapsad-murder-case-lawyers-met-paras-after-going-to-jail-asked-where-is-ruby-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ हत्याकांड: जेल में वकीलों से बोला पारस, कहां है रूबी..., दोनों की उम्र को लेकर फंस गया है ये पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपसाड़ हत्याकांड: जेल में वकीलों से बोला पारस, कहां है रूबी..., दोनों की उम्र को लेकर फंस गया है ये पेंच
Fri, 16 Jan 2026 12:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:44 AM IST
सार
Meerut News: मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव में सुनीता की हत्या की गई थी और उनकी बेटी रूबी का अपहरण किया गया था। इस मामले में पारस सोम जेल में बंद है और रूबी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
रूबी और आरोपी पारस सोम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और अपहरण मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी पारस सोम ने अपने वकीलों से मुलाकात के दौरान रूबी के बारे में पूछा। पारस ने उनसे पूछा रूबी कहां है। इसके अलावा पारस ने बचाव पक्ष के वकीलों ने पूरा घटनाक्रम भी जाना।
विज्ञापन
पारस सोम के वकील बलराम सोम और संजीव राणा उर्फ संजू राणा ने जेल में बंद पारस से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। संजीव राणा ने कहा है कि पारस नाबालिग है और रूबी बालिग है। इस बिंदु पर पड़ताल करने के बाद ही पारस को जेल भेजना चाहिए था। उन्होंने पारस से मिलकर महत्वपूर्ण जानकारी ली, इसको वे कोर्ट में पेश करेंगे। वह बार-बार रूबी के बारे पूछ रहा था। वकीलों ने उसको बता दिया कि वह अपने परिजनों के साथ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग होने के दावे और कानूनी पहलू
इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब आरोपी पारस सोम के परिजनों ने उसके नाबालिग होने के सबूत अदालत में पेश किए। इन सबूत में मुख्य रूप से हाईस्कूल की अंकतालिका शामिल है। यह जन्मतिथि के आधार पर पारस को नाबालिग दर्शाती है। ऐसे मामलों में बाल किशोर बोर्ड के अधीन आयु निर्धारण केंद्रों में मामले भेजे जाते हैं। आयु का निर्धारण करने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया जा सकता है। रूबी की हाईस्कूल की मार्कशीट भी पुलिस खंगाल रही है। बताया गया है कि रूबी बालिग है, जबकि पीड़ित परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के दौरान उसको नाबालिग बताया है।

कपसाड़ कांड पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कपसाड़ कांड को लेकर सोशल मीडिया पर जारी सियासत के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो विवादों में आ गया है। वीडियो में कथित तौर पर जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। सरधना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर साइबर क्राइम टीम ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है।
ये भी देखें...
सोनू कश्यप केस: बहन बोली, अभी तक खुले क्यों घूम रहे आरोपी..., एसएसपी मेरठ ने लिया ये बड़ा फैसला