फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwariyas of Bareilly carrying Dak Kanwar in Najibabad created ruckus

UP: हरिद्वार से कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियों का हंगामा, स्कूटी सवार युवकों को पीटा; पुलिस ने किया मान मनौव्वल

Sun, 04 Aug 2024 10:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नजीबाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, नजीबाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 Aug 2024 10:19 PM IST
सार

नजीबाबाद में डाक कांवड़ लेकर जा रहे बरेली के कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि उनकी कांवड़ खंडित हो गई थी।  पुलिस ने एक घंटा मान मनौव्वल कर गंगाजल उपलब्ध कराकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
Kanwariyas of Bareilly carrying Dak Kanwar in Najibabad created ruckus
कांवड़ - फोटो : File Photo

विस्तार

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर जा रहे बरेली के कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूटी सवार दो युवकों को जमकर पीटा। पुलिस ने एक घंटा मान मनौव्वल कर गंगाजल उपलब्ध कराकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


बरेली के धनेटा फाटक क्षेत्र के 40 डाक कांवड़ियों का दल हरिद्वार से कांवड़ लेकर बरेली के लिए रवाना हुआ। एक बड़े वाहन और दर्जन भर बाइक पर सवार कांवड़िये कांवड़ के साथ नजीबाबाद के समीपुर बाइपास मार्ग से पुकार टॉकीज होकर जा रहे थे। पुकार टॉकीज पेट्रोल पंप के निकट एक स्कूटी सवार से कांवड़ खंडित हो गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने स्कूटी सवार युवकों को जमकर पीटा। आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार, उप निरीक्षक सौरभ सिंह, महेंद्र नागर, राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। शिव भोला डाक कांवड़ यात्रा दल धनेटा के कांवड़ियों हरपाल सिंह, वीरेंद्र, नेत्रपाल, लाल प्रसाद, देवदत्त, रिंकू, सूरज, अमरपाल, करन सिंह और सनी ने जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने समझा कर उन्हें शांत किया। बाद में पुलिस ने गंगाजल उपलब्ध कराकर कांवड़ियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed