'कांवड़ यात्रा' की सुरक्षा में तैनात रहेंगे एनएसजी कमांडो, 24 घंटे अलर्ट पर रहेगा सिस्टम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एनएसजी कमांडो के हवाले होगी। सुरक्षा एजेंसियों और यूपी एटीएस से समन्वय बनाकर कांवड़ियों की सुरक्षा की जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकारी सिस्टम 24 घंटे अलर्ट पर रहेगा। मुख्य फोकस कांवड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर होगा, जिसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
यह बात यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का आगाज करते हुए कमिश्नरी सभागार मेरठ में कही। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित इस बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंथन हुआ। बैठक का फोकस कांवड़ यात्रा में किसी आतंकी इनपुट या दुघर्टना से निपटने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के प्रयासों को बल देने पर रहा।
प्रमुख सचिव और डीजीपी ने कहा कि इस बार आतंकी इनपुट को देखते हुए एनएसजी कमांडो की केंद्र सरकार से मांग की गई है। महिला कांवड़ियों की संख्या इस बार 15-20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, रेलवे, स्वास्थ्य, नगर निगम, पुलिस और प्रशासन अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से काम करेंगे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने जिलों में शांति समितियों और कांवड़ समितियों के साथ बैठक करें। बैठक में कमिश्नर मेरठ अनीता सी. मेश्राम एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, उत्तराखंड के एडीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, आईजी रेंज मेरठ रामकुमार, एसएसपी राजेश पांडेय, डीएम अनिल ढींगरा समेत सभी राज्यों के अधिकारी मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/