फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra will be in security of NSG commandos, police system will remain on alert for 24 hours

'कांवड़ यात्रा' की सुरक्षा में तैनात रहेंगे एनएसजी कमांडो, 24 घंटे अलर्ट पर रहेगा सिस्टम

Sun, 22 Jul 2018 10:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 22 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be in security of NSG commandos, police system will remain on alert for 24 hours
अधिकारियों की बैठक लेते यूपी प्रमुख सचिव - फोटो : अमर उजाला

इस बार श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एनएसजी कमांडो के हवाले होगी। सुरक्षा एजेंसियों और यूपी एटीएस से समन्वय बनाकर कांवड़ियों की सुरक्षा की जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकारी सिस्टम 24 घंटे अलर्ट पर रहेगा। मुख्य फोकस कांवड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर होगा, जिसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


यह बात यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का आगाज करते हुए कमिश्नरी सभागार मेरठ में कही। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित इस बैठक में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मंथन हुआ। बैठक का फोकस कांवड़ यात्रा में किसी आतंकी इनपुट या दुघर्टना से निपटने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के प्रयासों को बल देने पर रहा।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव और डीजीपी ने कहा कि इस बार आतंकी इनपुट को देखते हुए एनएसजी कमांडो की केंद्र सरकार से मांग की गई है। महिला कांवड़ियों की संख्या इस बार 15-20 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, रेलवे, स्वास्थ्य, नगर निगम, पुलिस और प्रशासन अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से काम करेंगे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने जिलों में शांति समितियों और कांवड़ समितियों के साथ बैठक करें। बैठक में कमिश्नर मेरठ अनीता सी. मेश्राम  एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, उत्तराखंड के एडीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, आईजी रेंज मेरठ रामकुमार, एसएसपी राजेश पांडेय, डीएम अनिल ढींगरा समेत सभी राज्यों के अधिकारी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed