फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Mawana-Hastinapur route in poor condition.

कांवड़ यात्रा : मवाना-हस्तिनापुर मार्ग बदहाल

Thu, 16 Jul 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Mawana-Hastinapur route in poor condition.
मवाना हस्तिनापुर मार्ग पर बना गहरा बडा गड्ढा हादसों को न्योता देते हुए। (मवाना)
- गोशाला के सामने बना गहरा गड्ढा दे रहा बड़े हादसों को न्योता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मेरठ-मुजफ्फरनगर के भारी ट्रैफिक डायवर्जन से ठीक पहले मवाना-हस्तिनापुर मार्ग प्रशासनिक अनदेखी के कारण किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गोशाला के सामने जलभराव के चलते बना गहरा गड्ढा लगातार बड़े हादसों को न्योता दे रहा है।
बीते सप्ताह क्षेत्र में तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के विकास दावों की पूरी पोल खोलकर रख दी। इस भारी बारिश के कारण मवाना नगर के मुख्य मार्गों पर भयंकर जलभराव हो गया था। इसके चलते सड़कों की गिट्टियां उखड़ गईं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए। सबसे विकट स्थिति मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर गोशाला के ठीक सामने बनी हुई है, जहां सड़क में एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है। जिससे आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा यहां असंतुलित होकर पलट रहे हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू होते ही दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह वन-वे कर दिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से लेकर हरिद्वार आने-जाने वाले भारी वाहन मवाना होते हुए इसी जर्जर मार्ग से होकर गुजरेंगे। यदि समय रहते इस व्यस्ततम मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया तो ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान यहां कोई बड़ा घटित हो सकता है। पीडब्लूडी के जेई श्रवण पाल सिंह का कहना है कि इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। एक-दो दिन में गड्ढा भर दिया जाएगा।

मवाना हस्तिनापुर मार्ग पर बना गहरा बडा गड्ढा हादसों को न्योता देते हुए। (मवाना)

मवाना हस्तिनापुर मार्ग पर बना गहरा बडा गड्ढा हादसों को न्योता देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed