फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Machendrapuri Maharaj sitting on dharna accused of spitting on Kavad, police arrested the accuse

Kanwar Yatra: कावड़ पर थूकने का आरोप लगा धरने पर बैठे मछेंद्रपूरी महाराज, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 14 Jul 2023 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Jul 2023 12:32 AM IST
सार

मेरठ में कंकरखेड़ा के नजदीक नेशनल हाईवे से गुजर रहे मछेंद्रपुरी महाराज कांवड़ पर थूकने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया और महाराज को आगे के लिए रवाना किया। वहीं मछेंद्रीपाल ने समान नागरिक संहिता का भी समर्थन किया।

 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Machendrapuri Maharaj sitting on dharna accused of spitting on Kavad, police arrested the accuse
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कंकरखेड़ा में नेशनल हाइवे पर खिर्वा फ्लाईओवर से मछेंद्रपूरी महाराज गुजर रहे थे। आरोप हैं कि एक युवक ने महाराज की कवाड़ पर थूक दिया। जिसके बाद महाराज के समर्थकों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के डासना निवासी महेंद्र पुरी महाराज हरिद्वार से एक बड़ी कावड़ लेकर अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार रात कंकरखेड़ा पहुंचे। महाराज का आरोप है कि खिर्वा फ्लाईओवर के ऊपर से अपने समर्थकों के साथ गुजर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने उनकी कावड़ के ऊपर थूक दिया। जिसके बाद महाराज के समर्थकों ने हाइवे पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

समर्थकों ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया और जमकर पीट दिया। जिसके बाद बाहर आज अपने समर्थकों के साथ लगभग आधे घंटे तक धरने पर बैठ गए। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को  समर्थकों से छुड़ाया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई।

सूचना पर एसपी सिटी पीयूष सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी के मनाने के बाद महाराज ने अपनी यात्रा आगे के लिए प्रारंभ की। महाराज ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की एसपी सिटी से मांग की। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद महाराज समर्थकों से आगे बढ़ गए।

महाराज ने किया यूसीसी का समर्थन
महाराज मछिंद्र पुरी ने यूसीसी का समर्थन किया। वही महाराज ने जनसंख्या कानून बनाने की सरकार से अपील की। महाराज ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनना चाहिए। वही समान नागरिक संहिता कानून का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed