{"_id":"66ab31963d4297b3ee0e5aad","slug":"kanwar-yatra-kanwariyas-clashed-with-police-when-stopped-from-entering-the-city-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: डीजे को शहर के अंदर जाने से रोका तो पुलिस से भिड़े कांवड़िए, ऐसे संभला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: डीजे को शहर के अंदर जाने से रोका तो पुलिस से भिड़े कांवड़िए, ऐसे संभला मामला
Thu, 01 Aug 2024 12:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:30 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित खिर्वा चौराहे पर डीजे के दो ग्रुप में मुकाबला शुरू हो गया। कांवड़िए दोनों डीजे को शहर के अंदर ले जाने लगे तो उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में डीजे को शहर के अंदर ले जाने की कोशिश करते कांवड़िये।
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह से ही बड़े डीजे ग्रुप निकलने शुरू हो गए। इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ हाईवे पर जुटती रही। हापुड़ निवासी गोलू चौधरी और रोहन अपनी-अपनी विशाल डीजे वाली कांवड़ लेकर कंकरखेड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों डीजे संचालक सरधना फ्लाईओवर से नीचे शहर की ओर जाने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीजे अंदर जाने से मना कर दिया। इसके बाद हाईवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। कांवड़ियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फांसी या उम्रकैद: फैसले पर निगाहें, मेरठ के गुदड़ी बाजार में 16 साल पहले हुआ था दिल दहला देने वाला हत्याकांड
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कहा कि डीजे की ऊंचाई मानक से अधिक है। इस कारण हाईटेंशन लाइन से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने डीजे की ऊंचाई कम करके शहर के अंदर जाने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों के लोग राजी हो गए। इसी बीच दोनों डीजे संचालकों के बीच भी कुछ कहासुनी हुई। पुलिस ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया।
बाद में दोनों के बीच हाईवे पर तेज आवाज में डीजे बजाने का मुकाबला शुरू हो गया। डीजे की तेज आवाज पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया।
बाद में दोनों के बीच हाईवे पर तेज आवाज में डीजे बजाने का मुकाबला शुरू हो गया। डीजे की तेज आवाज पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर राहगीरों को रवाना किया।