फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Delhi Dehradun Highway completely opened, people inside the city themselves broke the barricades

कांवड़ यात्रा: दिल्ली देहरादून हाईवे पूरी तरह खुला, शहर के अंदर लोगों ने खुद ही तोड़ दी बैरिकेडिंग

Wed, 23 Jul 2025 11:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 23 Jul 2025 11:08 PM IST
सार

Meerut News: कांवड़ यात्रियों की संख्या न के बराबर होने के कारण बुधवार रात से ही हाईवे को पहले की तरह खोल दिया गया। वहीं शहर में चल रही वन वे व्यवस्था भी खत्म कर दी गई।

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Delhi Dehradun Highway completely opened, people inside the city themselves broke the barricades
दिल्ली चुंगी पर बुधवार शाम के समय ढील दी गई और दूसरी तरफ से भी वाहन गुजरने लगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ ही वन-वे व्यवस्था भी खत्म कर दी गई। लोगों ने जगह-जगह लगी बैरिकेडिंग को खुद ही तोड़ दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहन चल रहे हैं। शहर में लोकल की डीजे कांवड़ जरूर जाती दिखाई दीं। चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

 

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, मोदीपुरम रोड समेत सभी जगह बैरिकेडिंग कर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई थी। सभी प्वांइट पर यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात थे। बुधवार दोपहर बाद बेगमपुल पर लोगों ने खुद ही बैरिकेडिंग तोड़ दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदीपुरम, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर भी कई जगह बैरिकेडिंग तोड़ दी गई। हालांकि सभी चौराहों पर डाक कांवड़ और डीजे कांवड़ की वजह से पुलिस फोर्स तैनात रही। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़ियों का आवागमन न के बराबर रह गया है, इसलिए बैरिकेडिंग खोल दी गई है।
 
विज्ञापन

देर रात खुला हाईवे, दोनों ओर दौड़ने लगे वाहन
दिल्ली देहरादून हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रेफिक व्यवस्था बहाल कर दी गई। दोनों ओर वाहन दौड़ने लगे। हालांकि, कट पर की गई बैरिकेडिंग को नहीं खोला गया था।
एसपी ट्रेफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि देर रात हाईवे पूरी तरह वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। अभी, हाईवे पर कॉलोनी के आगे और कट पर की गई बैरिकेडिंग नहीं खोली गई है। बृहस्पतिवार को ये बैरिकेडिंग भी हटा दी जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed