फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: City traffic to be one-way starting today; plan your commute accordingly.

कांवड़ यात्रा: आज से वन-वे होगा शहर, देखकर निकले

Mon, 03 Aug 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: City traffic to be one-way starting today; plan your commute accordingly.
वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में भी आज से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। इसको लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए है। जिसका उपयोग किया जाएगा। सभी पॉइंटों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है। वहीं दूसरी ओर, कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ पुलिस ने बीते शनिवार देर रात से दिल्ली-देहरादून हाईवे को वन-वे कर दिया गया था। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज से शहर में वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी रोड पर बैरिकेडिंग पूरी हो गई है।
----------
--दिल्ली रोड पर इन चौराहों से निकल सकेंगे लोग

जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा, जली कोठी चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, बागपत अड्डा चौराहा, टीपी नगर गेट, शाप्रिक्स मॉल चौराहा, रिठानी कट।
-हापुड़ रोड पर इन चौराहों से निकल सकेंगे लोग

बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, कमेला पुल, एल. ब्लॉक शास्त्रीनगर, बिजली बंबा चौराहा।
--गढ़ रोड पर इन चौराहों से निकल सकेंगे लोग
गांधी आश्रम चौराहा, सोहराब गेट बस अड्डा, आरटीओ कट, तेजगढ़ी चौराहा, डिग्गी तिराहा, मेडिकल गेट के सामने।
--
सिटी रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले यात्री दिल्ली रोड पर पड़ने वाले रेलवे रोड चौराहे का उपयोग कर सकते है।


कैंट रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले यात्री बेगमपुल चौराहा एवं जीरो माइल चौराहे से रजबन होते हुए जा सकेंगे।

गढ़ रोड, हापुड़ रोड वाले यात्री जिन्हें दिल्ली या हरिद्वार की ओर जाना है, ऐसे यात्री हापुड़ अड्डा चौराहा-बच्चा पार्क चौराहा से मेरठ मेट्रो या फिर सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते है।
विज्ञापन

---------

कांवड़ मार्ग को छोड़कर एनएच-58 को मेरठ शहर से जोड़ने वाला मार्ग
-मोदीपुरम पुल, छठी वाहिनी पीएसी, टैंक चौराहा, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा से हापुड़ रोड।

कंकरखेड़ा बाईपास पुल/खिर्वा बाईपास पुल शिवचौक कंकरखेड़ा, सब एरिया कैंटीन चौराहा, टैंक चौराहा, जीरो मील, बेगमपुल चौराहा।
रोहटा बाईपास पुल-रोहटा रेलवे फाटक रेलवे रोड चौराहा।

बागपत बाईपास पुल, मलियाना पुल, टीपी थाना चौराहा, बागपत अड्डा चौराहा।
कांवड़ मार्ग को छोड़कर दिल्ली रोड से हापुड़ रोड एवं गढ़ रोड को जोड़ने वाला मार्ग
जली कोठी चौराहा से सीधे छतरी वाला पीर तिराहा से सीधे खैरनगर चौराहा से बाएं मुड़कर सीधे बच्चा पार्क चौराहा।

रेलवे रोड चौराहा से सीधे घंटाघर चौराहा से बाएं मुड़कर छतरी वाला पीर तिराहा से दाहिने मुड़कर सीधे खैरनगर चौराहा से बाएं मुड़कर बच्चा पार्क चौराहा।
मेट्रो प्लाजा तिराहा से सीधे चौकी गौरीपुरा से भुमियापुल चौराहा से बाएं मुड़कर गोलाकुआं चौराहा से सीधे हापुड़ अड्डा चौराहा।

दिल्ली चुंगी शारदा रोड से सीधे चौकी गौरीपुरा से दाहिने मुड़कर भुमियापुल चौराहा से बाएं मुड़कर गोलाकुआं चौराहा से सीधे हापुड़ अड्डा चौराहा।
शाप्रिक्स मॉल चौराहे से सीधे जुर्रानपुर फाटक से बिजली बंबा चौराहा से दाहिने मुड़कर हापुड़ रोड एवं बिजली बंबा चौराहा से बाएं मुड़कर एल. ब्लॉक तिराहा से दाहिने मुड़कर तेजगढ़ी चौराहा से दाहिने मुड़कर सीधे गढ़ रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुल चौराहा से सीधे बच्चा पार्क चौराहा से सीधे आबकारी चौराहा से सीधे हापुड़ अड्डा चौराहा से बाएं मुड़कर गढ़ रोड एवं सीधे चलकर एल ब्लॉक तिराहा से सीधे बिजली बंबा चौराहा से सीधे हापुड़ रोड।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed