kanwar yatra 2022 : कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने मेरठ आएंगे डीजीपी-प्रमुख सचिव, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी डीएस चौहान कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए मेरठ आएंगे। यहां पूरा कार्यक्रम देखिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 14 जुलाई को प्रदेश के डीजीपी डीएस चौहान और अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी मेरठ आएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, कूड़ा उठान, पेयजल, सीसीटीवी कैमरा, रेलिंग, नहर पटरी, मेडिकल हेल्थ कैंप आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि कांवड़यात्रा से संबंधित कर्मचारियों के विभागीय पहचान पत्र यथासमय बनाया जाना सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा के दौरान प्लास्टिक से बने उत्पादों का उपयोग न किया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा सीएमओ को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मेडिकल हेल्थ कैंप के लिए स्थानों का चिन्हांकन कर समस्त स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रोहित सिंह सजवाण ने एसपी यातायात को यातायात के संबंध में रूट डायवर्जन एवं परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था हेतु दो दिन के भीतर अंतिम रूप देने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें
जाकिर कालोनी क्षेत्र में नाला मार्ग का किया निरीक्षण
बैठक के बाद डीएम-एससपी ने जाकिर कालोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले तथा संबंधित मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन, एसपी सिटी विनीत भटनागर मौजूद रहे।
डीजीपी और प्रमुख सचिव का ऐसे रहेगा कार्यक्रम
- परतापुर हवाई पट्टी पर लेंडिंग सुबह करीब नौ बजे।
- परतापुर हवाई पट्टी से टीपी नगर होते हुए बाबा औघड़नाथ मंदिर में पूजा अर्चना।
- बाबा औघड़नाथ मंदिर पर बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण।
- आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक
- सर्किट हाउस में भोजन कार्यक्रम।
- सर्किट हाउस से नेशनल हाइवे एनएच-58 होते हुए परतापुर हवाई अड्डे पर वापसी।