फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kanwar yatra 101 fit lenth kanwar

101 फीट लंबी कांवड़ देखने उमड़ी भीड़

Mon, 01 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
kanwar yatra 101 fit lenth kanwar
101 फीट लंबी कांवड़। - फोटो : अमर उजाला
101 फीट लंबी कांवड़ का स्वागत 
विज्ञापन

101
फीट लंबी तिरंगे की कांवड़ का मोदीपुरम क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को कांवड़ औघड़नाथ मंदिर पहुंच गई। तिरंगा कांवड़ सेवा समिति होली चौकी मलियाना मेरठ के 35 सदस्य कांवड़ ला रहे हैं। मलियाना निवासी देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में भोले जल लेकर आए हैं। सिवाया टोल प्लाजा पर परमधाम न्यास के अनुयायी सतीश के नेतृत्व में कांवड़ को सम्मानित किया गया। इसके बाद पल्लवपुरम फेस वन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष कैप्टन जेपीएस राणा और भाजपा मंडल महामंत्री विक्रांत ढाका, गौरव चौहान ने स्वागत किया। इस दौरान दिनेश कुमार, राजू प्रजापति सतीश सैनी, रोमी प्रजापति मौजूद रहे।

शिवालय तक पहुंचने को दौड़ पड़े भोले   
शिवभक्तों
की भीड़ के आगे दिल्ली-दून हाईवे भी छोटा सा पड़ गया। जिधर भी नजर दौड़ाओ बस केसरिया रंग दिखाई दे रहा है। रविवार को डाक कांवड़ों का जोर रहा। आगे शिव भक्त जल लेकर दौड़ रहा था, और पीछे सीटी बजते हुए साथी उत्साह बढ़ाते हुए बाइक से चल रहे थे। सब अलग-अलग रंग बिरंगी ड्रेस में थे। बारिश में कांवड़ियों का उत्साह और बढ़ गया था।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के महाकुंभ में अंतिम दिन शिव भक्तों ने शिवालयों तक पहुंचने के लिए दिन भर दौड़ लगाई। एक ओर कांवड़िये पैदल चल रहे थे, तो दूसरी ओर डाक कांवड़िये दौड़ रहे थे। हाईवे पर सुबह से ही डाक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। किसी ने भोले की इच्छा तो किसी ने 20 से 24 घंटे में कांवड़ लाने का समय तय कर रख था। शिव भक्तों को देखने के लिए हाईवे पर भारी भीड़ थी। बारिश के बावजूद लोग डटे थे। शिव भक्त अपने शिवालयों की ओर सुबह से लेकर देर रात तक दौड़ते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय से पहुंचती है डाक कांवड़ 
दिल्ली
निवासी शिवम ने बताया कि वह चौथी डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से आ रहे हैं। उनकी टीम में करीब 50 शिवभक्त हैं। 10 बाइकें  हैं। डाक कांवड़ में जल उठाते हुए समय रखा जाता है, उसी समय में कांवड़ पहुंचनी जरूरी होती है। पिछले वर्ष वह 25 घंटे में कांवड़ लेकर पहुंचे थे, इस बार 21 घंटे का लक्ष्य रखा है।
 
टोल प्लाजा पर उमड़े कांवड़िये 
सिवाया
टोल प्लाजा पर मोदीपुरम, मेरठ, गेसपुर, खरखौदा, किठौर, मेडिकल, खड़ौली बाईपास के शिव भक्त रुके रहे। सुबह से ही शिव भक्तों का हुजूम लगा हुआ था। इससे जाम की स्थिति बनी रही। शिव भक्त शाम होने पर कांवड़ लेकर अपने शिवालयों की ओर चले।

बेहोश होकर गिरा शिव भक्त 
मोदीपुरम
हाईवे पर दिल्ली निवासी शिवभक्त अनिल बेहोश होकर गिर गया। गिरने से उसकी हालत खराब हो गई। आनन फानन में उसे मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शिव भक्त का उपचार कराया उसे दो घंटे बाद दिल्ली रवाना कर दिया। 


भारत माता के जयकारे गूंजे 
कांवड़
यात्रा में तिरंगे की धूम रही। शिव भक्ति के साथ लोगों ने देशभक्ति का जज्बा भी दिखाया। छोटी से बड़ी हर कांवड़ पर तिरंगा लहरा रहा था। इससे लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागी। बड़ी-बड़ी कांवड़ों पर तीन से चार तिरंगे लहरा रहे थे। भोले की बम-बम के साथ भारत माता के जयकारे शरीर में गजब का उत्साह भर रहे थे। कांवड़ियों के साथ आसपास के लोग भी भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। कांवड़ के साथ डीजे पर चलते देशभक्ति के तराने वातावरण को और भी खुशनुमा बना रहे थे। रविवार को डाक कांवड़ों के साथ लहरा रहा तिरंगा युवाओं में जोश भर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed