फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar camp organizers felicitated

Meerut News: कांवड़ शिविर संचालक सम्मानित

Tue, 11 Aug 2026 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Kanwar camp organizers felicitated
रोहटा। लाहौरगढ़ रजबहे के कांवड़ शिविर स्थल पर ग्राम पंचायत की ओर से सेवा शिविर संचालकों को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत पदाधिकारियों ने सभी छह शिविर संचालकों को प्रशंसापत्र देकर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा में किए गए कार्यों की सराहना की। शिविर स्थल पर सुहाना और नगला आंखू, जिला गाजियाबाद की टीम की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। टीम ने भंडारे के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। वहीं मंडोली विस्तार, दिल्ली की टीम ने 32वें भंडारे का आयोजन किया। दोनों शिविरों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान कपिल प्रधान, एडीओ पंचायत विश्वेंद्र सिंह, श्रीचंद सिंह, अवधेश गिरी, पंकज त्यागी, कपिल त्यागी, संजय त्यागी, पूर्व प्रधान रोहतास गिरी, देवेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed