मेरठ। लायंस क्लब मेरठ महान ने शुक्रवार को द नेस्ट होटल में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। अध्यक्षता अतुल्य गुप्ता, अवधेश सिंगल व अनिल गर्ग ने की। सुरेश गुप्ता नंदलाल बनकर कान्हा जी को अपने सिर पर लेकर आए, जिनके साथ संदीप मित्तल, विनीत गुप्ता व अमन मित्तल ने मंजीरे बजाते हुए कान्हा को स्थापित किया। संयोजक अलका गुप्ता रहीं। मधु गुप्ता, संचिता, चारु, सीमा, रितु, पारुल, स्मृति, निशा और नेहा आदि ने झांकी दिखाई। अथर्व ने कसीनो पर देशभक्ति गीत सुनाया। सभा में राकेश माहेश्वरी, विकास मित्तल, दीपक मित्तल, अनिल कंसल, अजय अग्रवाल, प्रमोद कंसल, राजकुमार गेरा, सुनील मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद