{"_id":"5daf5aab8ebc3e016d632b81","slug":"kamlesh-tiwari-murder-case-sadhvi-prachi-said-jihadis-want-to-spoil-the-atmosphere-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी व अधिवक्ता हत्याकांड: साध्वी प्राची बोलीं- देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं जिहादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी व अधिवक्ता हत्याकांड: साध्वी प्राची बोलीं- देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं जिहादी
Wed, 23 Oct 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता मुकेश के परिजनों से मिलने पहुंचीं साध्वी प्राची
- फोटो : अमर उजाला
हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि लखनऊ में कमलेश तिवारी और मेरठ में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की हत्या के पीछे गहरी साजिश है। अयोध्या के फैसले से पहले कुछ जिहादी लोग माहौल खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वह मंगलवार को अधिवक्ता मुकेश शर्मा के परिजनों को सांत्वना देने मेरठ के कमालपुर गांव पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साध्वी प्राची बोलीं- अखिलेश सरकार में रची गई थी मेरी हत्या की साजिश
विज्ञापन
साध्वी ने अधिवक्ता की बेटियों और पत्नी से कहा कि कोई हत्यारोपी नहीं बचेगा। प्राची ने कहा कि बिजनौर के एक मौलवी ने कमलेश तिवारी के लिए फतवा जारी किया था। अधिवक्ता की हत्या में भी जिहादी लोग हैं। योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
साध्वी ने कहा धार्मिक स्थलों से जारी होने वाले फतवों पर लगाम लगाने की जरूरत है। हम देश की उन्नति चाहते हैं। उन्होंने कहा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग रखेंगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/