{"_id":"5b1454a24f1c1b6d4d8b48c1","slug":"kamisnri-par-sabjinya-dalkar-pardarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी पर सब्जियां डालकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी पर सब्जियां डालकर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फसल का उत्पादन लागत से डेढ़ गुणा दाम (एमएसपी) की मांग को लेकर भारतीय किसान आंदोलन के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सब्जियां कमिश्नरी गेट पर फैला दीं और सरकार के खिलाफ हंगामा किया। किसानों ने चेतावनी दी यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वह भी गांव बंद आंदोलन में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर देश के कई प्रदेशों में किसानों ने एक जून से दस जून तक के लिए गांव बंद आंदोलन चला रखा है। इसके तहत किसानों ने अपनी सब्जी, दूध और फल की आपूर्ति बंद कर रखी है। महासंघ से जुड़े भारतीय किसान आंदोलन अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने कमिश्नरी गेट पर सब्जी डालकर प्रदर्शन किया। त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद किसानों को उनकी फसल का लागत से डेढ़ गुणा दाम देने का वादा किया था। लेकिन चार साल बाद भी किसानों को उनका हक नहीं मिला है। प्रदेश सरकार ने सभी किसानों का कर्ज माफी की घोषणा चुनावी घोषणापत्र में की थी, लेकिन कुछ किसानों का ही कर्ज माफ करके इतिश्री कर ली। डीजल दाम बढ़ने, पेस्टीसाइड महंगी होने, खाद और बीज आदि के महंगे होेने से फसल उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है। अगर किसानों को उनसे किए वादे पूरे नहीं किए तो यूपी के किसान भी आंदोलन में शामिल होकर सब्जी, दूध और फल की आपूर्ति बंद कर देंगे। इस मौके पर विपिन गुर्जर, अनिल पबला, हाजी अरशद, मोहन सिंह नेगी, ब्रिजेश चौहान, इसरार मलिक, प्रवीन गुर्जर, नितिन बालियान, अंकुश गर्ग, इश्तियाक त्यागी, अब्दुल नबी मौजूद रहे।
विज्ञापन