फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kali nadi in meerut

बारिश में और सितम ढाएगी काली 

Wed, 01 Jun 2016 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 01 Jun 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
kali nadi in meerut
काली नदी। - फोटो : अमर उजाला
काली नदी का सिमटता दायरा ग्रामीणों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को और परेशानी होगी। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे से नदी में सिल्ट जम गई है, साथ ही लोगों ने अतिक्रमण भी कर लिया है। इससे नदी का क्षेत्र सिमटता जा रहा है।
विज्ञापन


काली नदी खतौली से दौराला, रजपुरा और सरधना ब्लाक के गांवों और शहरी क्षेत्र के लिए समस्या बन गई है। नदी में कई स्थानों पर सिल्ट इतनी अधिक है, कि वहां से पानी नहीं निकल पाएगा। नदी के किनारे दर्जनों गांव बसे हैं। सिल्ट के कारण पानी निकलेगा नहीं, ऐसे में बारिश का पानी गांवों में एकत्र होगा।
विज्ञापन


इससे लोगों के लिए समस्या पैदा होगी। वहीं नदी की चपेट में आ रहे मामूरी गांव के भी हालत ठीक नहीं हैं। यहां इतनी अधिक सिल्ट जमी हुई है कि किसान परेशान हैं। सिल्ट जमा होने के कारण कई जगह पर पानी रुका है, जो पूरी तरह से प्रदूषित है और आसपास के क्षेत्र को भी जहरीला बना रहा है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक, मंत्री नहीं सुनते 
मामूरी
गांव के ग्रामीणों का कहना है कि काली नदी क्षेत्र की प्रमुख समस्या है, लेकिन विधायक और मंत्री इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। आरोप लगाया कि किसान पानी के कारण बीमार हो या फिर कैंसर से मर जाए, लेकिन जनप्रतिनिधियों को केवल वोट से मतलब है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed