रोहटा। कैथवाड़ी स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उदयवीर त्यागी ने फीता काटकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
शुभारंभ के बाद उदयवीर त्यागी एवं विपिन त्यागी ने माता काली के दर्शन किए और उन्हें प्रसाद अर्पित किया। तत्पश्चात उन्होंने मेले का निरीक्षण किया और दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मेले की शुरुआत परंपरागत रूप से हवन-यज्ञ के साथ हुई। मुख्य यजमान शिवम त्यागी, दिव्या त्यागी, विपिन त्यागी, अनुज त्यागी, मुकेश, धीरज, रामपाल त्यागी, डिंपल, प्रिंस, राहुल त्यागी, लवली त्यागी, सुभाष त्यागी, मोंटी शामिल हुए। बताया कि कैथवाड़ी काली माता मंदिर में यह मेला वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।