फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kal se sheher me bhaari vaahan band, sudregi vyvastha

कल से शहर में भारी वाहन बंद, सुधरेगी व्यवस्था  

Sun, 24 Dec 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Dec 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
kal se sheher me bhaari vaahan band, sudregi vyvastha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 दिन के समय शहर में भारी वाहन लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कल से शहर में नो एंट्री के समय (सुबह सात बजे से रात दस बजे तक) भारी वाहनों पर रोक लगने से व्यवस्था सुधरने के साथ जाम से भी निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। दिल्ली रोड़ पर बिजली बंबा तिराहे से भी कोई भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

जिन स्थानों से भारी वाहनों को डायवर्ट करना है वहां का ड्यूटी चार्ट बनाकर सभी थानों में भेज दिया गया है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि यदि कहीं भी किसी भी स्थान से भारी वाहन घुसे और पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ संबंधित थाना प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे। इस दौरान व्यापारियों से भी सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


यहां भारी वाहनों से लगता है जाम
जीरो माइल चौराहा, लालकुर्ती पैठ बाजार मुख्य मार्ग, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी,  तेजगढ़ी चौराहा, मेडिकल कॉलेज के सामने, एल ब्लॉक तिराहा शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड़ पर पीएसी वाहिनी के सामने,  फुटबाल चौक, दिल्ली चुंगी, टीपीनगर गेट, मंडी गेट और बिजली बंबा तिराहे पर दिन में नो एंट्री के समय भारी वाहन निकलते है, जिससे जाम लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली रोड के कट हैं मुसीबत
टीएसआई डीडी दीक्षित का कहना है कि नगर निगम और एमडीए अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है कि दिल्ली रोड पर मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने डिवाइडर कट खुले हुए हैं। लेकिन बंद नहीं किए जाते। दिन में ट्रक या भारी वाहन यहां ये पास होते हैं, तो जाम लगता है। सोमवार से दिल्ली रोड पर कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। 

भारी वाहन लेते रहे हैं जान
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि भारी वाहन दिन में शहर में बंद होने से यातायात व्यवस्था के साथ हादसे भी कम होंगे। समीक्षा में सामने आया कि दिन के समय पिछले एक साल में जीरो माइल, लालकुर्ती, विवि रोड, दिल्ली रोड़, हापुड़ रोड, तेजगढ़ी चौराहा, पीवीएस रोड़ और मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक और अन्य भारी वाहनों से हादसों में लोगों की जान जाती रही है।


अब इन मार्गों से जाएंगे भारी वाहन
- गढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन किठौर, मवाना, मसूरी, एवं दौराला होते हुए जा सकेंगे।
- हापुड़ से आने वाले भारी वाहन खरखौदा होते हुए मोहिउदद्ीनपुर होकर जा सकेंगे।
- एनएच-58 पर रुड़की की तरफ से आने वाले भारी वाहन दौराला, मसूरी व मवाना होते हुए जा सकेंगे।
- टीपीनगर से निकलने वाले भारी वाहन फुटबाल चौक न आकर बागपत रोड से एनएच-58 से जा सकेंगे।

सख्ती से कराएंगे पालन
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार यातायात व्यवस्था में भारी वाहन मुसीबत बनते रहे हैं। शहर में नो एंट्री के समय भारी वाहन बंद होने से व्यवस्था में सुधार होगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed