फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How treatment, health centers, not syringes

कैसे हो इलाज, स्वास्थ्य केंद्रों पर सीरिंज तक नहीं, दी सख्त हिदायत

Thu, 12 Jan 2017 10:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 12 Jan 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
How treatment, health centers, not syringes
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने बुधवार को कमिश्नर चौराहा स्थित सीएमओ कार्यालय कैंप के दवा भंडार केंद्र पर छापा मारा। उन्हें केंद्र के अंदर बेसिक सामान भी नहीं मिला। सीरिंज तक गोदाम में नहीं थी। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि यदि टेंडर से खरीद नहीं हो पाई है तो तत्काल लोकल परचेज किया जाए।

विज्ञापन


दवा भंडार केंद्र पर बुधवार को छापे के दौरान एडी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. मंजू वैश्य शर्मा को ड्रिप सैट तक नहीं मिला। इस पर एडी ने सवाल किया कि यदि आपके के पास इमरजेंसी केस को हैंडल करने के लिए बेसिक चिकित्सा सामान उपलब्ध नहीं होगा तो क्या होगा? मौके पर मौजूद एसीएमओ प्रशासन डॉ. धीरेंद्र कुमार से पूछा कि क्या आप लोगों ने कभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया है। इस पर उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही माछरा सीएचसी का निरीक्षण किया था जहां न ड्रिप सैट था और न सीरिंज। कई जगहों पर मरीजों के लिए कंबल नहीं है। जहां हैं वहां वे ओढ़ने लायक नहीं है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि कुछ दवाओं की खरीद नहीं हो पाई है। क्योंकि टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी पेंच था। अब हम कोशिश कर रहे हैं कि डीएम से स्वीकृत लेकर इमरजेंसी दवाएं उपलब्ध करा दें। इसी बीच उन्होंने एसीएमओ स्टोर और फार्मेसिस्ट को निर्देश दिया है कि वो हर रोज बेसिक सामान अपनी कार में रखकर स्वास्थ्य केंद्र जाएंगे। जहां पर बेसिक दवाएं और चिकित्सीय सामान नहीं है, उसे वहां उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed