फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana SP MLA Nahid Hasan statement against BJP leaders in Shamli and video viral

सपा विधायक के विवादित बयान से गरमाई पश्चिमी यूपी की सियासत, एक क्लिक में पढ़ें क्या बोले दिग्गज नेता

Tue, 23 Jul 2019 03:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jul 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
Kairana SP MLA Nahid Hasan statement against BJP leaders in Shamli and video viral
सपा विधायक नाहिद हसन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विवादास्पद बयानों को लेकर सपा विधायक नाहिद हसन एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। उनकी विवादित वीडियो वायरल प्रकरण में सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है।

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अनिल चौहान का कहना है कि पहली बात तो यह है कि विधायक को पता ही नहीं रहता है कि वो क्या कह रहे हैं। रही बात सामान न खरीदने की, तो कांवड़ का सीजन चल रहा है। ऐसे में विधायक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वह उल्टा-सीधा बयान देकर आजम खान बनना चाहते हैं। एसडीएम ने नगरपालिका की जमीन कब्जामुक्त कराई, उन्हीं के लोगों द्वारा कब्जा किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई से विधायक बौखलाए हुए हैं। पलायन का मुद्दा भी इन्हीं के परिवार की देन थी।
विज्ञापन


एसडीओ पर हमले की साजिश में आया था नाम 
झिंझाना में विद्युत निगम के एसडीओ पर दस दिन पहले हमले की साजिश में भी विधायक नाहिद हसन का नाम आया था। एसडीओ नाजिम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में हमले के पीछे विधायक का हाथ होने का शक जताया था। जुलाई 2013 में नाहिद हसन तहसील में लेखपाल से गाली-गलौज करने को लेकर चर्चा में रहे थे। उस समय वे सपा के कैराना लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और सपा के प्रत्याशी थे। उधर, ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतगणना के दौरान हर्ष फायरिंग में बालक की मौत पर कवरेज करने कैराना पहुंची न्यूज चैनल की टीम को भी बंधक बनाने के मामले में विधायक नाहिद हसन पर आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6000 वर्ग मीटर कब्जाधारियों से खाली कराया : राणा
उप्र के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बताया कि कैराना में प्रशासन द्वारा 6000 वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जाधारियों से खाली कराया गया है। वेंडिंग जोन जहां ठेली वालों, पथ विक्रेताओं को प्रशासन स्थानांतरित कराना चाहता है, उसमें सभी वर्गों के लोग हैं। जो लोग कैराना के पलायन के लिए जिम्मेदार थे आज उन्हें शांति एवं बढ़ता हुआ विकास अच्छा नहीं लग रहा है। अवैध कब्जाधारियों का संरक्षण कर रहे हैं । सपा नफरत की भाषा बोलती है लोगों को जोड़ना नहीं तोड़ना जानती है। किसी को भी नफरत फैलाने वाले बयान देने की छूट नहीं दी जाएगी।

हिंदू-मुस्लिम एकता पर आंच नहीं आने देंगे: अनवर
विधायक नाहिद हसन के चाचा एवं नगरपालिका के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कैराना में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ रहते आए हैं। यहां सन 47 में भी कोई दंगा नहीं हुआ। सराय में प्रशासन की ओर से कब्जा हटवाया गया है। अब यहां पर फलों एवं सब्जियों की मार्केट बनाने का काम चल रहा है। विधायक ने जो कुछ कहा है, कब्जा हटवाने से उन्हें क्या दिक्कत हैं, उसका जवाब तो वही देंगे। लेकिन उनका वादा है कि कैराना में हिंदू-मुस्लिम एकता पर आंच नहीं आने देंगे। 

व्यापारियों ने की विधायक के बयान की निंदा
भाजपा राष्ट्रीय कार्यक्रम के जिला संयोजक संजीव जैन का कहना है कि विधायक की मानसिकता ठीक नहीं है। सपा शासन में व्यापारियों पर अत्याचार हुए हैं। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता का कहना है कि वीडियो सुनी है। विधायक के पूरे परिवार की मिसाल रही है। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं, क्या परेशानी थी, क्या समस्या थी जो विधायक ने ऐसे बयान दिए। व्यापारी विपुल जैन का कहना है कि विधायक की वीडियो देखी है। कैराना में हिंदू-मुस्लिम की एकता की मिसाल रही है।

ये था मामला
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में विधायक नाहिद हसन द्वारा सराय की भूमि को लेकर विवादित बयान दिया गया है। एक मिनट 32 सेकेंड की वीडियो में वे कह रहे हैं कि कई सालों से गरीब लोग यहां बसे हुए थे। कुछ भाजपा के लोग और उनके समर्थक अधिकारियों के माध्यम से यहां से उन गरीब लोगों को हटाने की साजिश रची गई है। वीडियो में वे कैराना और आसपास के जो लोग कैराना से सामान लेते हैं, उन लोगों से हाथ जोड़कर अपील है कि बाजार में भाजपा के जो लोग है, इनसे सामान लेना बंद कर दो। दस दिन, एक महीना चाहे झिंझाना से जाकर या पानीपत से जाकर सामान ले लो, लेकिन अपने इन भाइयों के लिए भाजपा के लोगों से सामान लेना बंद कर दो। इस वीडियो के लेकर  सियासी हलचल मची हुई है।

मीडिया को धमकी देने की एक और ऑडियो वायरल 
विधायक की विवादित बयान की वीडियो वायरल होने के बाद कैराना में दिल्ली तक की मीडिया ने डेरा डाल लिया है। विधायक के बयान को लेकर सोमवार को मीडिया ने उनसे सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर जवाब मांगा. तो आरोप है कि विधायक ने देख लेने की धमकी दी। विधायक की धमकी देने की आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed