फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana MP Iqra Hasan raised the demand of running a direct train from Shamli to Vaishno Devi in Parliament

UP: कैराना सांसद इकरा हसन ने संसद में उठाई शामली से वैष्णो देवी तक सीधी रेल चलाने की मांग

Thu, 25 Jul 2024 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jul 2024 04:06 PM IST
सार

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने संसद में पानीपत वाया कैराना होते हुए मेरठ तक जाने वाले रेल लाइन का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
Kairana MP Iqra Hasan raised the demand of running a direct train from Shamli to Vaishno Devi in Parliament
कैराना सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने संसद में पानीपत वाया कैराना होते हुए मेरठ तक जाने वाले रेल लाइन का मुद्दा उठाते हुए आम जनता के हित में पानीपत मेरठ रेल लाइन बिछवाने की मांग की है। उन्होंने शामली से वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग की।

विज्ञापन


सपा सांसद इकरा हसन को सदन में अपने संसदीय क्षेत्र कैराना के लिए आवाज उठाने का मौका मिला। सांसद ने आमजन से जुड़ी रेल की समस्याओं को सदन में सरकार के समक्ष रखा।

विज्ञापन

संसद में बोलते हुए कहा कि पानीपत वाया कैराना मेरठ रेल मार्ग क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग है। मांग को पूरा होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद व वैष्णो देवी तक शामली से सीधी रेल सेवा आरंभ करने का अनुरोध किया।

दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर ननौता व रामपुर में रेल फाटकों के ऊपर अधूरे रेल पुलों को शीघ्र पूरा करने के लिए और जनता को राहत देने के लिए रेल मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed