{"_id":"577581714f1c1b615679b8dc","slug":"kairana-maamle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना मामले को हल्के में नहीं लेगी भाजपा : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना मामले को हल्के में नहीं लेगी भाजपा : शाह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कैराना में लगातार पलायन हो रहा है। हमने जब इस मामले को उठाया तो सूबे के मुख्यमंत्री ने भी कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर के कारण हुआ है। अब मुख्यमंत्री ही बताएं कि यूपी का लॉ एंड आर्डर क्या ओबामा को संभालना है। इसलिए भाजपा इस मामले को हल्के में नहीं लेगी। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा समेत कांग्रेस और बसपा को निशाने पर रखा। साथ ही मिशन-2017 के लिए एक-एक बूथ जीतने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि सपा को हराने का काम बसपा के बस की बात नहीं, यह काम भाजपा करेगी।
अमित शाह ने बृहस्पतिवार को बागपत रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पश्चिमी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। मथुरा की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन विकास के लिए होती है, लेकिन यूपी में सरकार ही जमीन हड़पने पर तुल गई है। सपा के एक मंत्री की शह पर रामवृक्ष नाम का व्यक्ति पैदा हुआ। मथुरा कांड से यूपी का नाम दुनिया में गंदा हुआ है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस यूपी सरकार ने घोटालों की झड़ी लगा दी है। खनन और जननी सुरक्षा घोटाले जैसे तमाम ऐसे घोटाले हैं, जो बता रहे हैं कि सरकार के मंत्री क्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने यूपी को एक लाख करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट दिए हैं, लेकिन आम जनता तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचाया जा रहा है।
मुख्तार, आजम जैसे लोगों से भरी सपा
शाह ने कहा कि यूपी में साढ़े तीन मुख्यमंत्री हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां कैसी सरकार होगी। जब भी प्रदेश में सपा सरकार आती है तो जनता को पता चल जाता है कि गुंडों की सरकार आ चुकी है। उन्होंने मुख्तार अंसारी की पार्टी के सपा में विलय को नूरा कुश्ती बताते हुए कहा कि 2012 में भी सपा ने ऐसा ही किया था। शाह ने यहां तक कह दिया कि सपा अतीक, अफजाल, मुख्तार और आजम जैसों से भरी पड़ी है। सपा इन सबको निकालने पर आएगी तो पूरी पार्टी ही खाली हो जाएगी।
विज्ञापन
हमने बोलने वाला पीएम, बेदाग सरकार दी
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार के दो साल पूरे होने पर राहुल बाबा विदेश चले गये, क्याेंकि वहां ठंड होती है। लेकिन, जाते-जाते पूछ गए कि हमने क्या किया है। हमने उन्हें जवाब दिया- पहले तो हमने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है, क्याेंकि 10 साल में सोनिया और राहुल ने मनमोहन सिंह की आवाज सुनी हो तो बात अलग है, लेकिन हमने तो नहीं सुनी। दूसरे हमने ऐसी सरकार दी है, जिस पर दो साल में एक भी दाग नहीं है। उन्होंने यूपीए सरकार को भ्रष्टाचारियों की बताते हुए कहा कि उस सरकार में अंतरिक्ष, भूमि और भूमि के भीतर तीनों जगह घोटाले हुए। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो साल में खूब काम किए और पांच साल पूरे होने पर जनता को पूरा हिसाब दिया जाएगा।
मुलायम का पोता या गांधी परिवार का वारिस
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है, जहां बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रधानमंत्री भी बन सकता है। लेकिन, कांग्रेस में आपको गांधी परिवार में जन्म लेना होगा। सपा में मुलायम सिंह का पोता ही अगला प्रदेश अध्यक्ष बनेगा और बसपा का तो हाल ही बुरा है। कहा कि सपा और बसपा 15 वर्षों से प्रदेश में राज करती आ रही हैं। लेकिन, यूपी का विकास करना है तो भाजपा की सरकार लानी होगी। यूपी को देश का नंबर एक प्रदेश बनाना है तो भाजपा को लाना होगा।
किसानों के मसीहा से गन्ना मूल्य तक
अमित शाह ने संबोधन शुरू करते ही किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया। कहा कि वह इसी धरती के थे, जिन्होंने ललकार लगाई थी कि बगैर किसान के विकास नहीं हो सकता। आज वही हो रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों के हक में जितना किया, प्रदेश सरकार सब दबाकर बैठ गई। गन्ना किसानों के भुगतान पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ने के दाम 310 रुपये प्रति कुंतल और बकाया शून्य है। यूपी में भाजपा की सरकार आते ही गन्ना मूल्य बढ़ने के साथ ही बकाया भी शून्य हो जाएगा। उन्होंने क्रांति धरा मेरठ के महत्व का भी कई बार जिक्र किया।
खंडित करनी है साइकिल : मौर्य
शाह से पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज, असुरक्षा का माहौल है। यहां जनविरोधी कार्य हो रहे हैं। प्रदेश की जनता त्रस्त है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सपा की साइकिल में पंचर नहीं, बल्कि उसे इस तरह खंडित करना है कि सैफई परिवार को उसे इकट्ठा कर जोड़ने में 10 साल लग जाएं।