फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kairana bypoll: Chief Minister Yogi Adityanath to address rally on May 22

कैराना उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साधेंगे चुनावी समीकरण, 22 और 24 को करेंगे जनसभा

Thu, 17 May 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
kairana bypoll: Chief Minister Yogi Adityanath to address rally on May 22
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मृगांका सिंह के समर्थन में 22 मई को शामली और 24 मई को सहारनपुर जनपद में जनसभा करेंगे। इसकी सूचना पार्टी पदाधिकारियों तक पहुंच गई है, लेकिन अभी अधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होना है। इस सीट पर शामली जनपद की कैराना, थानाभवन और शामली तथा सहारनपुर जनपद के नकुड़ और गंगोह
 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसी लिहाज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली जनपद के साथ ही सहारनपुर जनपद में भी जनसभा करेंगे। 

उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा कई मायनों में अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान सहित केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का गुणगान कर वोटरों को रिझाने की कोशिश करेंगे। उपचुनाव के लिए 28 मई को होने वाले मतदान से ठीक चार दिन पूर्व होने वाली जनसभा बेहद खास होगी। 
विज्ञापन


पढ़ें : कैराना उपचुनाव: कंवर हसन ने रालोद प्रत्याशी तबस्सुम पर किए तीखे प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री ने की 24 घंटे में कई बैठकें 

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मंगलवार रात शामली पहुंच गए। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक उन्होंने कई दौर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया। 

मई की शुरुआत से ही चुनावी तैयारी में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की। बुधवार दोपहर बाद शामली में जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सांसद, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। 

इस दौरान उन्होंने बूथ और सेक्टर स्तर पर अलग अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी के बारे में पूछा। पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि पार्टी संगठन स्तर पर उपचुनाव के संबंध में कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed