फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kairana byelection 2018: Kanwar Hassan attacked RLD candidate

कैराना उपचुनाव: कंवर हसन ने रालोद प्रत्याशी तबस्सुम पर किए तीखे प्रहार

Thu, 17 May 2018 06:33 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 17 May 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
kairana byelection 2018: Kanwar Hassan attacked RLD candidate
लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन - फोटो : अमर उजाला

शामली में हसन परिवार के बीच कैराना सीट के लिए शुरू हुई चुनावी जंग अब तीखे हमलों में तब्दील हो गई है। लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन ने अपनी भाभी एवं गठबंधन से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन तथा भतीजे नाहिद हसन पर तीखे प्रहार किए। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस हैंडपंप की हत्थी ने चार साल पूर्व तलवार का काम किया था, उसी हैंडपंप के निशान से तबस्सुम चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हैंडपंप से पानी नहीं, बल्कि खून निकलता है। 

विज्ञापन

 
मंगलवार रात कस्बा कैराना के मोहल्ला छड़ियान में आयोजित सभा में लोकदल प्रत्याशी चौधरी कंवर हसन ने कहा कि 2013 के सांप्रदायिक दंगे में जिन लोगों ने बेसहारा मुस्लिमों पर अत्याचार किया था। उस अत्याचार को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। कंवर हसन ने कहा कि आज उनकी भाभी उसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ हमने और नाहिद ने मुकदमे दर्ज कराए थे, आज उनके साथ कैसे खड़े हो जाएं। कंवर हसन ने कहा कि हमारे कंधे पर रखकर हथियार चलाना चाहता है रालोद, ताकि सीट उनके खाते में चली जाए। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रालोद इस पर अपना हक जताकर जयंत चौधरी को चुनाव लड़ाना चाहती है।
विज्ञापन


पढ़ें : जानिए, कैराना लोकसभा सीट का इतिहास, कांग्रेस के लिए फिर बड़ी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

kairana byelection 2018: Kanwar Hassan attacked RLD candidate
सभा में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

भाजपा पर प्रहार करते हुए कंवर हसन ने कहा कि भाजपा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। ऐसे योगी और मोदी तो यहां सैकड़ों फिरते हैं। भाजपा के खिलाफ कोई नहीं बोल सकता, जो बोलेगा जेल में डाल दिया जाएगा, लेकिन हम भाजपा से डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा और रालोद में कोई फर्क नहीं है, दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। वहीं, कैराना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि जिस तरह उन्हें कैराना के हिंदू मुस्लिमो ने मिलकर नगर पालिका का चेयरमैन बनाया है, उसी तरह कैराना लोकसभा उपचुनाव में एकजुटता दिखाई जाएगी। हाजी अनवर हसन ने कहा कि हैंडपंप की हत्थी ने 2013 में तलवार का काम किया था और मजलूमों पर वार किया था। अब छह महीने का सांसद चुने जाने की बात नहीं, बल्कि रालोद का मकसद भविष्य में इस सीट पर मुसलिमों का हक छीनना है।

वहीं, नगर पंचायत झिंझाना चेयरमैन नौशाद कुरैशी ने कहा कि सपा विधायक नाहिद हसन ने कुरैशी बिरादरी को नुकसान पहुंचाया। निकाय चुनाव में झिंझाना में उनकी जीत होने पर विधायक नाहिद हसन बधाई देने तक नहीं आए थे। इस दौरान कैराना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी अब्दुल अजीज अंसारी, अहसान प्रधान, रियासत प्रधान, अनम हसन, तोसिफ सिद्दीकी, दानिश चौधरी, सभासद विशाखा, इलियास, राशिद उर्फ पोती, चांद सिददीकी, अहसान, नवाजिश, शाहिद, इसराईल और सुकेब खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता हाजी जमशेद कुरैशी ने की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed