फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kabadi yunus arrested in sotiganj matter

सोतीगंज के शातिर कबाड़ी युनूस को दबोचा

Tue, 17 Aug 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
kabadi yunus arrested in sotiganj matter
सोतीगंज का कबाड़ी हिस्ट्रीशीटर यूनुस गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। हिस्ट्रीशीटर और सोतीगंज के कबाड़ी यूनुस को सदर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले उसके खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था।
सोतीगंज के दुकानदार असगर की तहरीर पर शनिवार को शातिर कबाड़ी गद्दू के भाई मोहसिन व यूनुस के खिलाफ रंगदारी मांगने पर सदर थाने में मुकदमा हुआ था। सोमवार को मोहसिन ने एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें उसने सोतीगंज के दुकानदार और पुलिस के अधिकारियों तक वसूली कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इसके बाद सदर थाना पुलिस ने दबिश देकर यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दावा कर रही है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और चोरी के वाहन काटने में माहिर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमे भी पंजीकृत हैं। पुलिस अभी पूछताछ करने में लगी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि नामजद आरोपी मोहसिन की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई होगी
पुलिस ने बताया कि सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम में चोरी व लूट की गाड़ियों के इंजन मिले थे। जिसमें 10 इंजनों की जांच हुई। उसमें खुलासा हुआ कि दिल्ली-एनसीआर से चोरी होने वाली गाड़ियों के यह इंजन हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फोरेंसिक लैब आगरा से भी इसकी रिपोर्ट आ गई। आरटीओ ऑफिस से भी इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed