{"_id":"5cee842dbdec22077b459452","slug":"kabaddi-international-coach-chaudhary-charan-singh-manav-died-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय कोच चौधरी चरण सिंह का दिल्ली में निधन, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय कोच चौधरी चरण सिंह का दिल्ली में निधन, गांव में शोक की लहर
Wed, 29 May 2019 08:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 May 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय कोच चौधरी चरण सिंह मानव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय कोच कस्बा निवासी चौधरी चरण सिंह मानव का लंबी बीमारी के चलते 83 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। उनके बड़े पुत्र राम कुमार ने बताया कि वह चार माह से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने उनके शव का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम ब्रह्मपुरी दिल्ली में निधन हुआ है। बताया कि चरण सिंह मानव ने कस्बे में 1997 में मानव स्पोर्ट्स क्लब का गठन कर युवाओं को कबड्डी के लिए प्रेरित किया। 2016 में नेत्रहीन बच्चों को कबड्डी खिलाने के लिए कबड्डी फेडरेशन ने लाइफ टाइम अंतरराष्ट्रीय कोच अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया। नेत्रहीनों की टीम बनाकर खेल में प्रतिभाग कराने पर उनका लिम्का बुक में भी नाम दर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने 1955 में कलकत्ता में लड़कियों की एक टीम का गठन किया। चौधरी चरण सिंह मानव दिल्ली में स्पीड पोस्ट मैनेजर के पद से 30 जून 1995 को सेवानिवृत्त हुए थे। रणधीर सिंह समेत उनके दो शिष्य अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उनके दो पुत्र हैं, राम कुमार और पीतम व छोटी लड़की सुनीता है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/