फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kabaari bazaar me chaapa

कबाड़ी बाजार में छापा, 10 सेक्स वर्कर पकड़ीं  

Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
kabaari bazaar me chaapa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कबाड़ी बाजार में शनिवार दोपहर पुलिस ने छापेमारी की। जहां से एक कोठा संचालिका और 10 सेक्स वर्कर पकड़ीं। पुलिस से शिकायत की गई थी कि कबाड़ी बाजार में नशा कराकर नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मुक्त कराई गई लड़कियों में कुछ नाबालिग भी हैं।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक दिल्ली की एक संस्था ने शिकायत की थी कबाड़ी बाजार में कई नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में भी एक लड़की ने चिट्ठी भेजकर खुद और अन्य लड़कियों को बंधक बनाए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर एसपी क्राइम शिवराम यादव के नेतृत्व में कबाड़ी बाजार मेें छापा मारने के लिए एक टीम गठित की गई। उसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और महिला थाना समेत कई थानों की पुलिस कबाड़ी बाजार में पहुंची। 12 कोठों की तलाशी ली गई। जहां से एक कोठा संचालिका समेत 11 सेक्स वर्करों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहखाने तक बने है 
कबाड़ी बाजार में तहखाने तक बने हैं। पुलिस की छापेमारी होते ही कोठा संचालिका सेक्स वर्करों को इन्हीं तहखाने में छुपा देती है। शनिवार को भी ऐसा हुआ। कुछ सेक्स वर्कर अलमारी में तो कुछ तहखाने में मिली।

अपहरण की बात सामने नहीं आई
इंस्पेक्टर महिला थाना नेहा चौहान के मुताबिक कई सेक्स वर्कर नाबालिग हैं। उनसे पूछा गया कि वो कहा की हैं और किसने अपहरण किया है। हालांकि अभी तक किसी के अपहरण की बात सामने नहीं आई। पुलिस जांच करने में जुटी है। राजस्थान, नेपाल और बिहार की लड़कियां बताई जा रही हैं।

यहां से लापता होती हैं लड़कियां
एएचटीयू इंस्पेक्टर आसमां माजिद का कहना है कि नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार और राजस्थान की किशोरी लापता होती हैं। पहले भी रेस्क्यू कराया जा चुका है। चार माह पहले भी एक किशोरी ने चिट्ठी भेजी थी। एएचटीयू ने किशोरी और दो अन्य युवतियों को रेस्क्यू कराया।


यह हुई कार्रवाई
2017 में एएचटीयू में 7 मामले दर्ज हुए। जिनमें 24 बालिग लड़की और 4 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया। सात कोठा संचालिका और 12 ग्राहक मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। वहीं 2018 में 30 अप्रैल तक छह मुकदमे दर्ज हुए। 11 बालिग लड़की और 5 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया। नौ आरोपी जेल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed