{"_id":"5aad7b6f4f1c1b094a8b5d7c","slug":"kaarobaari-nahi-lauta-to-najdeekiyo-ne-banaai-doori","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी न लौटा तो नजदीकियों ने बनाई दूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी न लौटा तो नजदीकियों ने बनाई दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी का 10 दिनों बाद भी पता न चलने पर नजदीकियों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। एक नजदीकी कारोबारी ने शनिवार को कहा कि करोड़ों का कर्ज है, ऐसे में हिमांशु का लौटना भी मुश्किल है। दिल्ली की कंपनी और बैंक जल्द ही आगे की कार्रवाई भी कर सकती है।
शास्त्रीनगर एच ब्लॉक निवासी हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी विगत छह मार्च से परिवार सहित मेरठ से निकले और अभी तक लौटे नहीं। इन दस दिनों में जहां हिमांशु के होटल और घर पर बैंक और फाइनेंस कंपनी के बकाये का नोटिस चस्पा हो चुका है तो होटल का अधिकांश स्टाफ नौकरी छोड़कर जा चुका है। हालांकि होटल के मैनेजमेंट के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हैं। वहीं हिमांशु के नजदीकियों ने दूरी बनानी शुरू कर दी है। कर्ज की मोटी रकम को लेकर वह चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि एक नजदीकी कारोबारी ने शनिवार को बताया कि होटल कारोबारी पंजाब या दिल्ली में रहकर कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने की व्यवस्था में लगे हो सकता है, जिससे बाद में होटल को आगे चलाया जा सके।