{"_id":"5a7b45504f1c1ba0268b8f07","slug":"kaal-bankar-doori-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनकर दौड़ी कार, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनकर दौड़ी कार, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कालेज चौराहे पर बुधवार दोपहर एक कार काल बनकर दौड़ी। कार से नियंत्रण खो बैठे चालक ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी। उसके बाद उसे एक ठेले में घुसा दिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
घटना दोपहर करीब साढे़ 12 बजे की है। एलेक्जेंडर क्लब की ओर से एक कार तेजी से आई और मेरठ कालेज के पास खड़ी एक बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद वहीं खडे़ एक कुल्चे के ठेले में जा घुसी। घटना में ठेला मालिक अनिल कुमार और बाइक मालिक दिनेश को गंभीर चोटें आईं। वहीं ठेले पर कुल्चे खा रहा एक युवक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची लालकुर्ती पुलिस कार और उसके चालक को थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक बुजुर्ग था। उसका कहना था कि कार चलाते वक्त अचानक उसे चक्कर आ गया। इस वजह से हादसा हो गया। एसओ लालकुर्ती ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। इस कारण चालक को छोड़ दिया गया।