फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kaagjo me ban rahi cantt ki parking

कैंट की पार्किंग बनवाने को पंद्रह दिन का किया था वादा, तीन माह बीते, काम कुछ नहीं हुआ

Sun, 09 Sep 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 09 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
kaagjo me ban rahi cantt ki parking
file - फोटो : amarujala
मेरठ का आबूलेन हो या बांबे बाजार। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से यहां पर हालात बिगड़े हुए हैं। सदर बाजार और चाट बाजार में भी शाम को रोजाना जाम लग जाता है। शुक्रवार को कैंट क्षेत्र में बाजारों का हाल देखा तो स्थिति बदतर नजर आई। कई जगहों पर गाड़ियां सड़कों पर ही खड़ी दिखीं। जिन चार जगहों पर कैंट बोर्ड अफसरों ने 15 दिन में पार्किंग बनाने के दावे किए थे, वहां तीन महीने बीतने पर भी कोई काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आबूलेन और बांबे बाजार में शाम को पार्किंग की बहुत समस्या रहती है। इसके चलते लोग गाड़ियों को सड़क किनारे ही खड़ा कर देते हैं। जिसकी वजह से जाम लगा रहता है। पांच मई को कैंट बोर्ड ऑफिस में पार्किंग को लेकर अफसरों ने मंथन किया था। आबूलेन, सदर और बांबे बाजार का निरीक्षण करने के बाद पांच नई जगहों पर पार्किंग का प्लान तैयार किया गया था। बेगमपुल की तरफ कोई पार्किंग नहीं होने के कारण अमृत होटल के पास पड़ी जगह पर भी पार्किंग बनाने पर बातचीत हुई थी।

अभी तक यहां पर फड़े बनाई जा रही हैं। आबूलेन के व्यापारियों ने भी फड़ों की जगह पार्किंग बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया था। नई पार्किंग में एक कैंट बोर्ड ऑफिस से आबूनाला की तरफ चलने पर नाले के पास, दूसरी चाट बाजार के पास आबूनाले के किनारे, तीसरी टीएफसी रेस्टोरेंट के सामने सरकुलर रोड पर बनाने की बात हुई थी। इसके अलावा चौथी पार्किंग बंगला नंबर 210 बी की जगह में और पांचवीं बंगला नंबर 180 में बनाने की योजना बनाई गई। बंगला नंबर 180 में पार्किंग का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में खारिज किया जा चुका है। बाकी चार जगहों पर पार्किंग अभी शुरू नहीं की गई है। जिसके कारण यहां पर लोग सड़कों पर ही गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed