फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   K C Tyagi

‘बदलाव के लिए हो रहा जनता परिवार एकजुट’  

Wed, 16 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 16 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
K C Tyagi
केसी त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
जेडीयू और रालोद का विलय करके गठित की जा रही नई पार्टी किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह, समाजवाद के पुरोधा राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करेगी। यह बात जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही। 
विज्ञापन


नई पार्टी बनाने की जरूरत के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद चौधरी चरण सिंह, राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर ने ही खेती, किसान और ग्रामीण भारत के विकास पर बल दिया था। आज केंद्र सरकार की प्राथमिकता में खेती, किसान-मजदूर और ग्रामीण भारत नहीं है। इनके विकास के लिए न योजनाएं बनाई जा रही है और ना पर्याप्त बजट ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन


आज देश का किसान, मजदूर बदहाली की जीवन जी रहा है। किसान विरोधी नीतियों से देश का अन्नदाता तबाह और बर्बाद हो रहा है। इसको देखते हुए ही जनता परिवार को फिर से इकट्ठा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केसी त्यागी के अनुसार रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह और बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने परिवार को जोड़ने की पहल करते हुए नई पार्टी का गठन करने का फैसला लिया है। नई पार्टी का नाम और झंडा आदि पर फैसला हो चुका है।

अगले कुछ दिनों में इसकी विधिवत घोषण कर दी जाएगी। पार्टी में अन्य दलों के शामिल होने और गठबंधन के सवाल पर त्यागी ने बताया कि फिलहाल रालोद, जेडीयू और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मंच पार्टी का विलय हो रहा है।


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस को भी साथ लाएंगे। किसानों, अति पिछड़ों और वंचित समाज के सपनों को पूरा करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ महागठबंधन करके चुनाव में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed