फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jweller was looted in drunk position

कोटद्वार के सर्राफ को नशे में धुत कर नकदी व जेवरात लूटे

Sun, 18 Apr 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
jweller was looted in drunk position
कोटद्वार के सराफ को शराब पिलाकर नकदी, जेवरात लूटे
विज्ञापन

मेरठ। कोटद्वार के सराफ को शराब पिलाकर एक रिक्शा चालक ढाई लाख रुपए और करीब 60 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गया। पीड़ित गुहार लेकर थाने पहुंचा तो उसे एक थाने से दूसरे थाने चक्कर लगवाए गए। शनिवार को पीड़ित अपनी बेटी के साथ पहले देहलीगेट और फिर सदर बाजार थाने में गुहार लगाई लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पीड़ित को जांच में उलझाकर बैरंग कर दिया गया।
उतराखंड के जनपद पौढ़ी गढ़वाल, थाना कोटद्वार, मोहल्ला गंगादत जोशी मार्ग निवासी सुरेंद्र वर्मा सराफ हैं। वह अक्सर मेरठ में आभूषण बनवाने आते हैं। 14 अप्रैल को भी वह यहां देहलीगेट थाना क्षेत्र में जैन ब्रदर्स ज्वैलर्स के यहां आए थे। काम खत्म कर वह रवाना हुए। सुरेंद्र वर्मा के अनुसार, वह भैसाली बस अड्डे पर बस का इंतजार करने लगे। काफी देर होने पर उन्होंने एक रिक्शा चालक से कोटद्वार की बस के बारे में पूछा। रिक्शा चालक ने बताया कि बस बेगमपुल से मिल जाएगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि वह रिक्शा वाले के झांसे में आ गए और रिक्शा में बैठकर बेगमपुल के लिए चल दिए। कुछ दूरी पर रिक्शा चालक ने शराब खरीदी और अपनी बातों में उन्हें उलझकर शराब पिलाते हुए उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद वह नकदी, जेवरात लेकर फरार हो गया। होश में आने पर वह बेगमपुल चौकी पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें देहलीगेट भेज दिया। देहलीगेट पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क साधा और उन्हें वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुरेंद्र अपनी बेटी को लेकर पहले देहलीगेट और फिर सदर बाजार थाने आ गए। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की तो दोनों थाने की पुलिस एक दूसरे के थाना क्षेत्र का मामला बताकर मदद करने से पल्ला झाड़ने लगी। यहां के सर्राफा व्यापारियों से भी उन्होंने मदद ली लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में वह सदर बाजार जाने आ गए, जहां जांच की बात कर पुलिस ने एक बार फिर उन्हें चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed