फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jute bags and fruits distributed to Shiva devotees on the Gangnahar Kanwar route.

Meerut News: गंगनहर कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को बांटे जूट बैग और फल

Sun, 09 Aug 2026 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Jute bags and fruits distributed to Shiva devotees on the Gangnahar Kanwar route.
सरधना। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर जीरो वेस्ट इवेंट के अंतर्गत शिवभक्तों को बांटे जूट बैग और फल। नगर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कांवड़ यात्रा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका की ओर से रविवार को गंगनहर कांवड़ मार्ग पर जीरो वेस्ट इवेंट आयोजित किया गया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुगम और प्लास्टिक मुक्त बनाना रहा।

पालिका कर्मचारियों ने कांवड़ मार्ग पर भ्रमण कर शिवभक्तों और आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरुक किया। लोगों को कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करते हुए प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शावेज अंसारी के साथ अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की। श्रद्धालुओं को जूट के बैग और फल वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जूट बैग वितरण का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित प्लास्टिक से मुक्त रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। अधिशासी अधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर सफाई, पेयजल, प्रकाश, अस्थायी शौचालय और प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed