{"_id":"57dc45754f1c1b5e48d4789b","slug":"june-ki-tarah-tap-raha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून की तरह तप रहा सितंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून की तरह तप रहा सितंबर
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर का महीना जून की तरह तप रहा है। इस माह पहली बार पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सूरज की तपिश ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। गर्मी ने सितंबर में आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मानसून अभी लौटा नहीं है, इसके बावजूद गर्मी से हाल बेहाल हैं। शहरवासी बारिश को तरस रहे हैं। कुछ समय से तापमान 34 और 35 डिग्री के आसपास चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक 36 डिग्री को पार कर गया। रात में भले ही मौसम में नमी बनी हुई है, लेकिन दिन में सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं। सितंबर में शुक्रवार का दिन पिछले आठ साल में सबसे गर्म रहा है। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 71 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी व रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सितंबर में तापमान का 36 डिग्री पर पहुंचा सही नहीं है। अभी गर्मी का असर बना रहेगा, बारिश होने पर ही तापमान में गिरावट आएगी।
ये मौसम ठीक नहीं
सितंबर में जिस तरह से मौसम चल रहा है, ठीक नहीं है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जबकि रात के तापमान में थोड़ी गिरावट शुरू हो गई है। दिन गर्म और रात में बढ़ रही नमी मौसम को बदल रही है। बदलता मौसम का असर आने वाले दिनों में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
ऐसे मौसम में बढ़ती हैं बीमारियां
ऐसे मौसम में बीमारी बढ़ती हैं। इस समय वायरल, डेंगू, चिकनगुनिया समेत अन्य बीमारी पैर पसार रही हैं। बढ़ते तापमान के कारण बीमारी का असर दिख रहा है। चिकित्सकों का भी यही मानना है कि ऐसे मौसम में बीमारी का प्रकोप बढ़ता है। तापमान जब कम होगा, तो बीमारी भी कम होगी।
आठ साल का तापमान
वर्ष अधिकतम
2009 33.5
2010 31.5
2011 33.5
2012 30.2
2013 32.6
2014 33.0
2015 32.2
2016 36.2
(16 सितंबर का रिकॉर्ड, आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए हैं।)